देश में कोरोना के मरीज़ो की संख्या दो लाख ३५ हज़ार पर – महाराष्ट्र में २४ घंटों में १३९ लोग मारे गए

नई दिल्ली –  देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या दो लाख ३५ हज़ार के पास पहुँच चुकी है। गुरुवार से लेकर शुक्रवार सुबह तक देश में २७५ लोगों की मृत्यु हुई और लगभग १० हज़ार नये मरीज़ पाये गए। वहीं, शुक्रवार रात को राज्यों ने घोषित की जानकारी के अनुसार, दिनभर में लगभग नौं हज़ार नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। महाराष्ट्र में २४ घटों में १३९ लोगों की मृत्यु हुई। राज्य में हर घंटे कोरोना के पाँच मरीज़ों की मृत्यु हो रही है, जो चिंता का विषय बनी है। दिल्ली, तमिलनाडू तथा गुजरात में भी कोरोना के मृतकों की और नये मरीज़ पाये जाने का प्रमाण बढ़ा है।

Corona across Indiaदेश में शुक्रवार सुबह तक के २४ घंटों में ९,८९१ नये मरीज़ पाये गए। इससे देश में इस महामारी के मरीज़ों की संख्या दो लाख २६ हज़ार तक पहुँची होने की बात स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषित की। लेकिन शुक्रवार की रात तक देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या दो लाख ३५ हज़ार के पास पहुँची, यह स्पष्ट हुआ। महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडू इन तीन राज्यों में ही दिनभर में ५२०० नये मरीज़ पाये गए हैं।

महाराष्ट्र में २४ घंटों में १३० लोगों ने दम तोड़ा। इससे राज्य में इस महामारी के मृतकों की संख्या २,८४९ पर पहुँच चुकी है। साथ ही, राज्य में  २,४३६ नये मरीज़ दर्ज़ हुए। इससे राज्य में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या ८० हज़ार के पार हो चुकी है। शुक्रवार को मुंबई में ५४ लोगों ने जान गँवायी है। वहीं, ११५० नये मरीज़ पाये गए। इससे मुंबई में कोरोना मरीज़ों की संख्या ४५ हज़ार के पार हो चुकी है। ठाणे में ३० लोगों ने दम तोड़ा होकर, जळगाँव में १४ लोगों की मृत्यु हुई है। पुणे परिमंडल क्षेत्र में १६ लोगों की तथा मालेगाव में ८ लोगों की कोरोना से मृत्यु दर्ज़ की गयी है।

इसी बीच दिल्ली में चौबीस घंटों में १३३० नये मरीज़ पाये गए; वहीं, तमिलनाडू में १४३८ नये मरीज़ दर्ज़ हुए। देश में पिछले हफ़्तेभर में ६१ हज़ार नये मरीज़ पाये गए होकर, यदि इसी रफ़्तार से देश में नये मरीज़ दर्ज़ होते गए, तो हफ़्तेभर में देश में मरीज़ों की संख्या तीन लाख के पार हो जायेगी, ऐसी संभावना जतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.