रशिया की पश्‍चिमी सीमा के निकट नाटो ने युद्धाभ्यास करना यानी युद्ध की तैयारी – रशिया के रक्षादलप्रमुख जनरल गेरासिमोव्ह

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मास्को – पोलैंड समेत बाल्टिक देश और ब्लैक सी के क्षेत्र में नाटो की लष्करी गतिविधियों में बढोतरी हुई है| इस क्षेत्र में नाटो का युद्धाभ्यास करना यानी युद्ध की पूर्वतैयारी होगी, यह आलोचना रशिया के रक्षादलप्रमुख जनरल वैलेरी गेरासिमोव्ह ने दी है| नाटो की असल भूमिका ही रशिया के विरोध में है और इस वजह से इन युद्धाभ्यास को लेकर संदिग्धता बढ रही है, यह बात भी जनरल गेरासिमोव्ह ने एक बैठक के दौरान रखी|

विदेशी लष्करी अफसरों की बैठक में बोलते समय रशियन रक्षादलप्रमुख ने पिछले कुछ महीनों से नाटो के हो रहे युद्धाभ्यास की ओर ध्यान आकर्षित किया| साथ ही यूरोपिय देशों में अमरिका तैनात कर रही मिसाइल विरोधी यंत्रणा भी रशिया की चिंता का कारण होने की बात जनरल गेरासिमोव्ह ने कही

अमरिका ने यूरोपिय देशों में अपनी मिसाइल यंत्रणा तैनात करने का काम जारी रखा है| तभी बाल्टिक देश और पोलैंड एवं ब्लैक सी के क्षेत्र में अमरिका और नाटो की लष्करी गतिविधियों में बडी तादात में बढोतरी हुई है| यह एक युद्धाभ्यास है, फिर भी नाटो रशिया के विरोध में युद्ध की तैयारी में जुटा है, यही बात इससे स्पष्ट हो रही है, यह आरोप रशियन रक्षादलप्रमुख ने इस दौरान किया|

पिछले वर्ष मई महीने में रशिया की सीमा के निकट इस्टोनिया में शुरू हुआ सिल २०१८युद्धाभ्यास अगले वर्ष मई तक जारी रहेगा| इसमें नाटो के २० हजार सैनिक शामिल हुए है| तभी अगले कुछ हफ्तों में अमरिका के नेतृत्व में शीतयुद्ध के बाद पही बार नाटो का सबसे बडा युद्धाभ्यास शुरू हो रहा है| इस युद्धाभ्यास में सीर्फ अमरिका के ही २९ हजार सैनिक शामिल होंगे| इसके अलावा दस यूरोपिय देशों के ९ हजार सैनिक भी इस युद्धाभ्यास का हिस्सा होंगे|

पिछले २५ वर्षों में अमरिका ने यूरोपि में की हुई यह सबसे बडी तैनाती साबित होगी| यह युद्धाभ्यास मई महीने में शुरू होगा, फिर भी फरवरी महीने से ही अमरिकी सेना की यूरोप में तैनाती शुरू होगी| अमरिका के अबराम टैंक और लष्करी गाडियां भी बडी संख्या में यूरोप पहुंचेगी| इस पृष्ठभूमि पर रशियन रक्षादलप्रमुख ने इस युद्धाभ्यास की आलोचना करके नाटो युद्ध की तैयारी में जुटा है, यह आरोप भी किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.