अफ़गानिस्तान में तालिबान के आतंकी हमलों का भीषण सत्र जारी – दो दिन में ३१ लोगों की हत्या

काबूल – बुधवार के दिन अफ़गानिस्तान में तालिबान ने अफ़गानी सुरक्षा दलों पर किये हमले में १७ जवानों की मृत्यु हुई। वहीं, बुधवार रात अफ़गानिस्तान के पुलीस बल पर भी हमला हुआ होकर इसमें सात पुलीसकर्मियों की मृत्यु हुई। गुरुवार को अफ़गानिस्तान के ताखर प्रांत की एक स्कूल के आहाते में मॉर्टर का विस्फोट हुआ और उसमें सात छात्रों की मृत्यु हुई है। साथ ही, नाटो के प्रमुख जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने, नाटो अफ़गानिस्तान की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है, ऐसा तालिबान को जताया है।

Afghanistanबुधवार को अफ़गानिस्तान के जोवजझान प्रांत में तालिबान ने सुरक्षा दल की चौक़ियों को लक्ष्य किया। इसमें १२ अफ़गानी जवानों की मृत्यु हुई। वहीं, इस हमले में पाँच तालिबानी भी ढ़ेर हुए हैं। तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी का स्वीकार किया है। इसके कुछ ही घंटों में अफ़गानिस्तान के कुंदुझ शहर में हमला हुआ। इस शहर की अफगानी सुरक्षा दल की चौक़ियों पर हमला किया गया। इसमें पाँच जवानों की जान गयी होकर, सात लोग घायल हुए हैं। वहीं, बुधवार रात को अफ़गानिस्तान के बघलान प्रांत में तालिबान ने किये हमले में सात पुलीसकर्मी मारे गये।

पिछले कुछ दिनों में तालिबान ने अफ़गानी सुरक्षा दलों पर २२० हमलें किये होकर, उनमें ४२२ अफ़गानी जवान मारे गये थे। इससे अफ़गानिस्तान में शांतिप्रकिया ख़त्म हुई दिखायी दे रही है।

नाटो अफ़गानिस्तान में शांति चाहता है। अफ़गानिस्तान की सुरक्षा के लिए नाटो वचनबद्ध है, ऐसा जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने स्पष्ट किया। उसी समय, तालिबान ने अभी भी ‘अल-कायदा’ और अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ होनेवाले उनके संबंध तोड़े नहीं हैं, इसका एहसास कराके नाटो प्रमुख ने तालिबान को कड़ी चेतावनी दी। जब तक अफ़गानिस्तान में शांति स्थापित नहीं होती, तब तक नाटो सेनावापसी नहीं करेगा, ऐसा नाटोप्रमुख ने डटकर कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.