ट्रम्प ‘ट्रॅवल बॅन’ की पृष्ठभूमि पर युरोपीय जनता का भी इस्लामी देशों के निर्वासितों को कड़ा विरोध : ब्रिटीश विचारमंच की रिपोर्ट

लंडन, दि. ८ : अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा जारी किये गये ‘ट्रॅवल बॅन’ अध्यादेश को न्यायालय ने लगायी रोक की वजह से, ट्रम्प को झटका लगने के दावे किये जा रहे हैं| पर उसी समय, निर्वासितों के बड़े प्रवाह का सामना करनेवाले युरोपीय देशों की जनता का प्रतिसाद, ट्रम्प के फ़ैसले का समर्थन करनेवाला साबित होने की जानकारी खुली हुई है| ब्रिटन के एक प्रमुख विचारमंच ने किये हुए सर्वेक्षण में, प्रमुख युरोपीय देशों की जनता को इस्लामी देशों के निर्वासित ना चाहिए होने की बात स्पष्ट हो रही है|

‘ट्रॅवल बॅन’ब्रिटन के ‘द रॉयल इन्स्टिट्यूट ऑफ इंटरनॅशनल अफेअर्स’ (कॅथम हाऊस) नामक एक प्रमुख विचारमंच ने, मंगलवार को नया रिपोर्ट प्रकाशित किया| ‘व्हॉट डू युरोपीअन्स थिंक अबाऊट मुस्लिम इमिग्रेशन?’ नाम का यह रिपोर्ट प्राध्यापक मॅथ्यू गुडविन, थॉमस रेन्स व डेव्हिड कट्स द्वारा बनाया गया है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के ‘ट्रॅवल बॅन’ अध्यादेश को युरोपीय नेता आक्रामकता से विरोध दर्शा रहे हैं| वहीं, युरोप की आम जनता ट्रम्प की धारणा से सहमत होने का चित्र रिपोर्ट में दिखायी दे रहा है|

रिपोर्ट में युरोप के १० प्रमुख देशों में से लगभग १० हज़ार नागरिकों का प्रतिसाद इकठ्ठा किया गया है| उसमें से ५५ प्रतिशत से अधिक नागरिकों ने, उनके देश में इस्लामी देशों से आनेवाले निर्वासितों को रोका जाना चाहिए, ऐसी राय जतायी है| २५ प्रतिशत नागरिकों द्वारा किसी भी प्रकार की राय जतायी नहीं गयी है; वहीं, २० प्रतिशत लोगों ने पूरी तरह असहमति दर्शायी है| सर्वेक्षण से सामने आयी जानकारी असाधारण एवं वास्तविकता का अहसास करानेवाली है, ऐसा उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है|

‘ट्रॅवल बॅन’‘इस्लामी देशों से आनेवाले निर्वासितों को होनेवाला विरोध, यह सिर्फ़ ट्रम्प का समर्थन करनेवाले अमरिकी मतदाताओं तक सीमित नहीं है| उसकी पहुँच उससे काफ़ी बड़ी और दूर तक फैली हुई है’ ऐसा रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है| ‘ट्रम्प और युरोप स्थित आक्रामक विचारधारा के राजकीय दलों को मिलनेवाले समर्थन के पीछे बड़ा जनाधार है, इसका सबूत रिपोर्ट से मिल रहा है’ ऐसी जानकारी कॅथम हाऊस द्वारा दी गयी है|

निर्वासितों को सबसे ज्यादा प्रतिरोध पोलंड से होता हुआ दिखायी दे रहा है| पोलंड के करीब ७१ प्रतिशत लोगों ने, इस्लामी देशों से आ रहे निर्वासितों पर रोक लगाने का समर्थन किया है| ऑस्ट्रिया की ६५ प्रतिशत, जर्मनी की ५३ प्रतिशत और ब्रिटन की ४७ प्रतिशत जनता ने ऐसे देशों से आ रहे निर्वासितों पर रोक लगाने क लिए ‘हाँ’ कर दी है| सर्वेक्षण किये गये देशों में फ्रान्स, हंगेरी, इटली, स्पेन, बेल्जियम और ग्रीस भी शामिल हैं| फ्रान्स, हंगेरी और बेल्जियम से ६० प्रतिशत से अधिक नागरिकों ने इस्लामी देशों से आ रहे निर्वासितों को ‘ना’ कर दी है|

पिछले साल जुलाई में, अमरीका के ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ नामक एक प्रमुख विचारमंच ने, युरोप स्थित निर्वासितों के मसले पर बड़ा सर्वेक्षण किया था| उसमें ‘निर्वासितों की बढ़ती तादाद की वजह से युरोप को आतंकवाद का ख़तरा बढ़ा है’ ऐसा युरोपीय लोगों को लगता है’ ऐसा अनुमान दर्ज़ किया गया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.