श्रीलंका में पाकिस्तान के रास्ते हो रही है नशीले पदार्थों की तस्करी – श्रीलंका स्थित अफ़गान राजदूत का आरोप

कोलंबो – पाकिस्तान के रास्ते से ही श्रीलंका में तालिबान के नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है, यह आरोप श्रीलंका में स्थित अफ़गान राजदूत अश्रफ हैदरी ने किया है। श्रीलंका ने बीते दो वर्षों से नशीले पदार्थों के विरोध में युद्ध छेडा है। श्रीलंका में बीते वर्ष ‘ईस्टर संड़े’ के दिन भीषण बम धमाके किए गए थे। इन धमाकों के लिए नशीले पदार्थों के पाकिस्तानी तस्करों ने आर्थिक सहायता की थी, यह बात जाँच के दौरान सामने आयी थी। इस पृष्ठभूमि पर अफ़गानिस्तान के राजदूत अश्रफ हैदरी ने किए आरोपों की अहमियत बनती है।

Ashraf-Haidari-pakistan-srilankaश्रीलंका की एक वृत्तसंस्था को दिए साक्षात्कार में अफ़गान राजदूत हैदरी ने पाकिस्तान को लक्ष्य किया। श्रीलंका और अफ़गानिस्तान नशीले पदार्थों की तस्करी के विरोध में एकसाथ जंग लड रहे हैं। इस पर बयान करते समय हैदरी ने तालिबान के नशीले पदार्थ पाकिस्तान के रास्ते ही श्रीलंका पहुँचते है, यह इशारा भी दिया।

इसके साथ ही अफ़गानिस्तान में फैले आतंकवाद के लिए पाकिस्तान ही ज़िम्मेदार है, यह गंभीर आरोप भी हैदरी ने किया। अफ़गानिस्तान में प्रतिवर्ष १० हज़ार लोग आतंकवाद का शिकार हो रहे हैं, यह बात भी हैदरी ने कही। अफ़गानिस्तान के पड़ोसी देश में आतंकियों को सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है, यह कहकर हैदरी ने अप्रत्यक्ष तरीके से पाकिस्तान को फटकार लगाई। पाकिस्तान को इस फटकार से बड़ी मिर्च लगी है। इस पर श्रीलंका में स्थित पाकिस्तान के उच्चायुक्तालय ने तुरंत ही प्रतिक्रिया दर्ज़ की है। पाकिस्तान ही आतंकवाद का शिकार बन रहा है। पाकिस्तान आतंकवाद के विरोध में लड़ रहा है, यह बात पूरे विश्‍व को ज्ञात है, यह दिखावा पाकिस्तान ने किया है। साथ ही अफ़गानिस्तान ही आतंकियों को आश्रय दे रहा है, यह कहकर पाकिस्तान के बलोचिस्तान और पहाड़ी इलाकों में आतंकी अस्थिरता फैला रहे है, यह आरोप पाकिस्तान ने किया।

इसी बीच, दो सप्ताह पहले मालदीव में देखे गए ड्रग कनेक्शन में पाकिस्तान होने की बात स्पष्ट हुई थी। इस मामले में चार पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही पाकिस्तान से ही भारत में भी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी होती है, यह बात भी कई बार स्पष्ट हुई है। पाकिस्तान से हर वर्ष भारत में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी होती है। जम्मू-कश्‍मीर, पंजाब, राजस्थान की सीमाओं पर सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए जाते हैं। साथ ही बीते कुछ वर्षों से समुद्री रास्ते से भी नशीले पदार्थों की तस्करी होने के मामले बढ़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.