‘दलाई लामा की यात्रा को लेकर चीन बेवजह झगड़ा ना करें’ : भारत के गृहराज्यमंत्री का आवाहन

नई दिल्ली, दि. ४: ‘चीन के लिए बहुत ही संवेदनशील विषय बनी ‘वन चायना’ नीति का भारत सम्मान करता है| चीन को भी भारत की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए’ ऐसा कहकर केंद्रीय गृहराज्यमंत्री किरेन रिजीजू ने, दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा को लेकर अकारण झगड़ा करने की जरूरत नहीं है, ऐसा कहा है| दलाई लामा की यात्रा को लेकर चीन ने भारत को चेतावनी दी है| इस वजह से दोनो देशों के संबंध बिगडेंगे, ऐसी धमकी भी मिली थी|

चीन ने भारत को चेतावनी

दलाई लामा मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग की यात्रा करनेवाले थे| लेकिन ख़राब मौसम की वजह से उनकी यह यात्रा स्थगित कर दी गई है| इस यात्रा पर चीन ने कड़ा ऐतराज जताया था| अरुणाचल प्रदेश के तवांग पर अपना हक़ है ऐसा दावा चीन कर रहा है| ‘तवांग यह ‘दक्षिण तिबेट’ है और इसपर तिबेट का अधिकार है तथा तिबेट यह चीन का भूभाग है’ ऐसा दावा चीन कर रहा है| इसी कारण तवांग पर चीन का अधिकार है, ऐसा कहकर, भारत इस विवादग्रस्त भूभाग में दलाई लामा की यात्रा आयोजित ना करें, ऐसी चीन ने चेतावनी दी| इतना ही नहीं, बल्कि चीन के विदेशमंत्रालय ने इस यात्रा का द्विपक्षीय संबंधों पर विपरित परिणाम होंगा, ऐसा भी धमकाया था|

लेकिन भारत ने इसपर दृढ भूमिका अपनायी है| ‘दलाई लामा की यह यात्रा निजी यात्रा है और यह धार्मिक विषय है| इसमें भारत सरकार हस्तक्षेप नहीं करती| साथ ही दलाई लामा भारत के किसी भी भूभाग की यात्रा कर सकते है| अरुणाचल प्रदेश यह भारत का अविभाज्य भूभाग है’, इसपर भी किरेन रिजीजू ने चीन का ग़ौर फ़रमाया| भारत आज तक चीन की ‘वन चायना’ नीति का सम्मान करता आया है| चीन से भी भारत के मामले में इसी प्रकार के ज़िम्मेदार वर्तन की उम्मीद है, ऐसा कहकर रिजीजू ने, चीन इस संदर्भ में अनावश्यक झगड़ा ना करें, ऐसी माँग की|

Leave a Reply

Your email address will not be published.