रशिया से अमेरिकी अधिकारीयों की खदेड़ को जल्द ही जवाब दिया जाएगा – विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन

वाशिंगटन/मनिला: पिछले हफ्ते रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने, अमरीका के ७५५ राजनितिक अधिकारीयों को खदेड़ने के आदेश दिए थे। इसपर अमरीका ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है लेकिन जवाबी कार्रवाई नहीं की थी। अमरीका में इस पर आश्चर्य व्यक्त हो रहा है, ऐसे में विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने रशिया की कार्रवाई को जवाब देने की घोषणा की है।

अधिकारीयों की खदेड़रविवार को फिलिपिन्स में अमरीका और रशिया के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक के बाद अमरीका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने रशिया पर कार्रवाई सन्दर्भ में जानकारी दी। ‘रशिया ने अमेरिकी अधिकारीयों को खदेड़ने की कार्रवाई करने के बाद क्या प्रतिसाद दिया जाए इस पर ठोस निर्णय नहीं हुआ। लेकिन १ सितम्बर के पहले अमरीका रशिया की कार्रवाई को जवाब देगी’, ऐसा टिलरसन ने घोषित किया।

पिछले साल अमरीका के तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने रशिया के राजनितिक अधिकारीयों को खदेड़ा था। रशिया के राजनितिक अधिकारी अमरीका में जासूसी करते हैं, ऐसा आरोप भी ओबामा ने लगाया था। उसी दौरान रशिया की राजनितिक संपत्ति जब्त की गई थी। यह संपत्ति राष्ट्राध्यक्ष ट्रंप रशिया को वापिस करदें, ऐसी आग्रही माँग भी रशिया ने की थी। हालही में हुई ‘जी-९’ बैठक में भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यह मुद्दा अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रंप के सामने उपस्थित किया था।

लेकिन अमरीका ने रशिया की माँग को स्पष्ट नकार देने के बाद पिछले हफ्ते रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने अमेरिकी राजनितिक अधिकारीयों को खदेड़ने के आदेश दिए थे। १ सितम्बर तक अमरीका ४५५ अधिकारीयों को रशिया से अपने देश रवाना करे और उसके बाद बाकी के अधिकारीयों को खदेड़े, ऐसा रशिया के विदेश मंत्रालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था।

इसपर विदेश मंत्री टिलरसन ने प्रतिक्रिया देते हुए जल्द ही जवाबी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। लेकिन उससे पहले रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव के साथ हुई चर्चा में उन्होंने दो देशों के संबंध के मामले में सकारात्मक भूमिका ली। ‘अमरीका और रशिया एक दूसरे के बीच का तनाव कम करने के लिए रास्ता निकाल सकते हैं। एक विशिष्ट मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच के संबंध तोडना उचित नहीं होगा’, ऐसा अमरिकी विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया है। युक्रेन जैसे मुद्दे पर हल निकालने के लिए रशिया ने इच्छा दर्शाने की बात भी उन्होंने स्पष्ट की।

रशिया के विदेश मंत्री ने, रशिया और अमरीका ने उच्चस्तरीय राजनितिक चर्चा फिर से शुरू करने का निर्णय लेने की घोषणा की है। साथ ही चर्चा को दूसरा विकल्प नहीं हो सकता, यह भी स्पष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.