रशियन गुप्तचरसंस्था पर थोंपे हुए निर्बंध अमरीका के ट्रम्प प्रशासन ने किए शिथिल

वॉशिंग्टन, दि. ३: अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने, रशियन गुप्तचरसंस्था पर लगाये प्रतिबंध शिथिल करने का फ़ैसला किया है| अमरिकी कोष विभाग द्वारा इस संदर्भ में निवेदन जारी किया गया है| इस निवेदन में खुलासा किया गया है कि अमरिकी कंपनियाँ अब रशियन गुप्तचरसंस्था ‘एफएसबी’ के साथ सीमित रूप में व्यवहार कर सकती हैं| रशिया के खिलाफ प्रतिबंध शिथिल करने का फ़ैसला, यह राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प द्वारा रशियासंबंधित नीति को टटोलने का प्रयास है, ऐसी प्रतिक्रिया अमरीका के पूर्व सांसद रॉन पॉल ने दी है| वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉन मॅक्कॅन ने, यूक्रेन मसले पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प रशिया को कड़ा जवाब दें, ऐसी माँग सामने रखी है|

trump_ron paul

गत वर्ष हुए अमरिकी चुनाव में रशिया द्वारा छेडछाड की गयी होने का इल्ज़ाम पूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा और प्रशासन द्वारा लगाया गया था| रशिया की इस छेडखानी के विरोध में अमरिकी प्रशासन ने कड़े प्रतिबंध लगाये थे| इसमें रशियन राजनीतिक अधिकारियों का निष्कासन, रशियन कंपनियों के व्यवहार पर पाबंदी और रशिया की खुफिया एजन्सियों पर कार्रवाई शामिल थी| अमरीका ने डाले इन प्रतिबंधों के बदले में किसी भी तरह की कार्रवाई न करने का फ़ैसला रशिया ने किया था|

इन घटनाओं की पृष्ठभूमि पर, रशियन राष्ट्राध्यक्ष और अमरीका के नये राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के बीच रहनेवाले अच्छे संबंधो की चर्चा भी शुरु हुई थी| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने, वे खुद रशिया के साथ उत्तम संबंध रखने के लिए उत्सुक होने की बात कही थी| ट्रम्प की इस बात की अमरीका में तीव्र आलोचना की गयी थी| कई अमरिकी नेताओं ने आलोचना की बौछार करते हुए ट्रम्प को लक्ष्य बनाया था| अमरीका की खुफिया एजन्सी के प्रमुख द्वारा भी राष्ट्राध्यक्ष की भूमिका पर कडवाहट व्यक्त हुई थी|

इस पृष्ठभूमि पर, ट्रम्प प्रशासन का नया फ़ैसला महत्त्वपूर्ण माना जाता है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने हालाँकि संवाददाता सम्मेलन में यह स्पष्ट किया कि वे किसी के खिलाफ रहनेवाले प्रतिबंध शिथिल नहीं कर रहे हैं; मग़र फिर भी अमरिकी प्रशासनिक अधिकारी और विश्‍लेषकों ने, नया फैसला रशिया को कुछ अंश तक दिलासा देनेवाला साबित होगा, ऐसा दावा किया है|

Russia-Insider

नये फैसले के अनुसार, रशिया में तंत्रज्ञानविषयक निर्यात करनेवालीं अमरिकी कंपनियों को रशिया की गुप्तचरसंस्था ‘एफएसबी’ के साथ व्यवहार करने की अनुमति दी गयी है| रशिया में तंत्रज्ञाननिर्यात करते समय, कुछ उत्पादों के लिए ‘एफएसबी’ की अनुमति आवश्यक रहती है| इसलिए यह नया फ़ैसला अमरिकी कंपनियों के लिए फ़ायदेमंद साबित होगा, ऐसा कहा जा रहा है|

अमरीका के पूर्व सांसद रॉन पॉल ने इस फैसले का स्वागत किया है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अपनी रशियाविषयक नीति की स्थिति को भाँपने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे पॉल ने कहा| विद्यमान स्थिति में, ट्रम्प द्वारा किया गया यह फ़ैसला काफ़ी साहसी है, ऐसा दावा भी उन्होंने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.