अमरीकी अंतरिक्ष यान को कल्पना चावला का नाम

वॉशिंग्टन – अमरिकी रक्षा एवं अंतरिक्ष क्षेत्र की शीर्ष कंपनी नॉर्थ्रोप ग्रुमन ने अपने नए अंतरिक्ष यान को भारतीय वंश की अमरीकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का नाम दिया है। अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला ने अंतरिक्ष क्षेत्र में किए अहम योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है, ऐसा कंपनी ने कहा है। अमरीकी अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन नासा की अंतरिक्ष मुहिम के तहत अंतरिक्ष में उड़ान भरनेवाली कल्पना चावला पहली भारतीय वंश की महीला थी। उन्हें प्राप्त यह सम्मान भारत के लिए गर्व का क्षण साबित होता है।

NASA-spacecraftअंतरिक्ष में कार्यरत ‘इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन’ के लिए आवश्‍यक सामान की आपूर्ति का काम करने के लिए ‘नॉर्थ्रोप ग्रुमन कंपनी’ का चयन किया गया है। ‘नॉर्थ्रोप ग्रुमन का ‘सिग्नस-एनजी १४’ यान २९ सितंबर के दिन अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा। इस यान के लिए कंपनी ने ‘एस.एस.कल्पना चावला’ यह नाम दिया है।

नासा की मुहिम के लिए अंतरिक्ष में उड़ान भर रहे यान को अंतरिक्ष यात्रियों का नाम देने की परंपरा है। इसके अनुसार नए यान को अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का नाम दिया गया है। अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला ने अंतरिक्ष यात्री में जोरदार काम किया था। उनका सम्मान करने के उद्देश्‍य से नए यान को कल्पना चावला का नाम दिया गया है। इसके आगे सिग्नस यान कल्पना चावला के नाम से पहचाना जाएगा, यह ऐलान इस कंपनी ने निवेदन जारी करके किया है। नासा ने भी सोशल मीडिया पर इस जानकारी की पुष्टी की है।

NASA-spacecraftकल्पना चावला का जन्म हरियाणा के कर्नाल में हुआ। बचपन से ही विमान, रॉकेट का आकर्षण होने के कारण कल्पना चावला ने अपने करिअर के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र का चयन किया। उच्च शिक्षा के लिए वह अमरीका पहुँची। एरोस्पेस इंजिनिअर की पदवी प्राप्त करने के बाद वर्ष १९८८ में उन्हें नासा में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। अंतरिक्ष यात्री के लिए आवश्‍यक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह नासा की कई अहम मुहिमों का हिस्सा बनी थी।

वर्ष २००३ में अंतरिक्ष मुहीम के दौरान कोलंबिया स्पेस शटल की दुर्घटना में कल्पना चावला की मृत्यु हो गई। स्पेस शटल पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने के दौरान यह यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद विश्‍वभर में बड़ा शोक व्यक्त किया गया। भारत के साथ विश्‍वभर में अंतरिक्ष क्षेत्र में करिअर करने की इच्छा रखनेवाली युवा पीढ़ी के लिए कल्पना चावला प्रेरणास्थान बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.