चीन की शिकारी राजनीतिक नीति के खिलाफ़ अमरीका और युरोप एकजूट करें – युरोपिय महासंघ के राजदूत निकोलस शापूई

बीजिंग/वॉशिंग्टन – ‘साऊथ चायना सी में चीन अपना रहे ‘वूल्फ वॉरियर डिप्लोमसी’ अर्थात् शिकारी राजनीतिक बीति के खिलाफ़ अमरीका और युरोपिय महासंघ ने एकसाथ आना आवश्यक है। साथ ही, ‘साऊथ चायना सी’ के इस क्षेत्र के देशों के साथ समन्वय बढ़ाकर चीन की ज़बरदस्ती रोकने के लिए प्रयास करने चाहिए’ ऐसा आवाहन युरोपिय महासंघ ने चीन के लिए नियुक्त किये राजदूत निकोलस शापूई ने किया। अमरीका के बायडेन प्रशासन से उम्मीद होने का दावा शापूई ने किया। इसी बीच, अमरीका के दो युद्धपोतों ने ‘साऊथ चायना सी’ के सागरी क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद चीन के युद्धपोतों ने लाईव्ह फायर युद्धअभ्यास शुरू किया होने की जानकारी सामने आयी है।

china-us-europeचीन में एक ऊर्जा परिसंवाद को संबोधित करते समय शापूई ने यह बताया कि अमरीका में हुए सत्ताबदलाव से युरोपिय महासंघ को बहुत बड़ी उम्मीदें हैं। ‘चीन के साथ जिस मुद्दे पर सहमति है, उसमें सहयोग किया जायेगा। लेकिन जहाँ चीन के साथ सहमति नहीं हो सकती, वहीँ चीन का विरोध करना ही चाहिए’, ऐसा शापूई ने घोषित किया। ख़ासकर ‘साऊथ चायना सी’ के संदर्भ में अपनाईं जानेवालीं चीन की आक्रामक नीतियों के साथ अमरीका एवं युरोपिय महासंघ सहमत नहीं है, यह शापूई ने स्पष्ट किया।

china-us-europeपड़ोसी देशों पर हावी होनेवाले और ज़ोरज़बरदस्ती की नीति अपनानेवाले चीन का विरोध करना ही चाहिए। उसीके साथ, चीन की ज़बरदस्ती की और शिकारी राजनीतिक नीतियों के ख़िलाफ़ अमरीका और युरोपिय महासंघ में एकजूट आवश्यक है, ऐसा युरोपिय महासंघ के राजदूत ने स्पष्ट किया। ‘साऊथ चायना सी’ के मुद्दे पर अमरीका और युरोपिय महासंघ ‘असियान’ सदस्य देशों के साथ समन्वय बनायें। साथ ही, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलंड ये देश भी ‘साऊथ चायना सी’ की भूमिका को लेकर अमरीका और युरोपिय महासंघ के साथ सहमत होंगे, ऐसा विश्‍वास शापूई ने व्यक्त किया।

ईंधन और खनिज संपत्ति से संपन्न ऐसे ‘साऊथ चायना सी’ के क्षेत्र पर चीन, वियतनाम, फिलिपाईन्स, ब्रुनेई, मलेशिया और तैवान ये देश हक़ जता रहे हैं। लेकिन चीन ने अन्य देशों का अधिकार नकारकर यहाँ का लगभग ९० प्रतिशत सागरी क्षेत्र पर अपनी ही मालिक़ियत है, ऐसा धमकाया है। इसी बीच, चीन के मुद्दे पर समविचारी देशों को विश्‍वास में लेंगे, ऐसा अमरीका के अगामी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने कहा है। उसी समय, बायडेन की चीनविषयक नीति उदार होगी, ऐसा दावा भी किया जाता है। इस कारण बायडेन की चीनविषयक नीति पर सबकी ही नज़रें टिकीं हुईं हैं।

china-us-europeयहाँ ‘साऊथ चायना सी’ के मुद्दे पर युरोपिय महासंघ द्वारा अमरीका को एकजूट का आवाहन किया जा रहा है कि तभी चीन ने इस सागरी क्षेत्र में अमरीका के युद्धपोत को उक़साया होने की जानकारी सामने आयी है। चार दिन पहले अमरीका का ‘युएसएस मॅकिन आयलँड’ और ‘युएसएस सोमरसेट’ इन ऍम्फिबियस युद्धपोतों ने ‘साऊथ चायना सी’ के क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद चीन के यांगझोऊ, गुआंग्वान और एन्शी इन विध्वंसक युद्धपोतों ने अघोषित लाईव्ह फायर अभ्यास शुरू किया। चीन के विध्वंसकों का यह युद्धअभ्यास यानी अमरीका के युद्धपोतों के लिए चेतावनी है, ऐसा दावा पश्‍चिमी माध्यम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.