जापान ‘साऊथ चायना सी’ में युद्धपोत रवाना करेगा

टोकिओ, दि. १४: चीन अपना अधिकार जता रहे ‘साऊथ चायना सी’ के क्षेत्र में, जापान अपना सबसे बड़ा युद्धपोत रवाना करने वाला है| साथ ही, जापान का यह युद्धपोत, इस समुद्री क्षेत्र में तैनात अमरिकी युद्धपोतों के साथ अभ्यास करेगा, ऐसा कहा जाता है| द्वितीय महायुद्ध के बाद पहली ही बार, जापान का युद्धपोत ऐसी मुहिम के लिए निकल रहा है, जिस पर चीन से कड़ी प्रतिक्रिया अपेक्षित है|

जापान का यह युद्धपोत

हेलिकॉप्टर ढोनेवाला ‘इझूमो’ यह जापानी नौसेना का सबसे बड़ा युद्धपोत है| अमरीका के विमानवाहक युद्धपोत के समान ‘इझूमो’ की बनावट रहने के कारण, यह हेलिकॉप्टरवाहक नहीं, बल्कि विमानवाहक युद्धपोत होने का आरोप चीन ने इससे पहले किया था| साथ ही, इस युद्धपोत के निर्माण से आंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन होने का आरोप भी चीन ने किया था| अभी यही ‘इझूमो’ युद्धपोत आनेवाले मई महीने में जापान से रवाना होगी, ऐसी खबर जापान के अग्रतम अख़बारों ने जारी की है|

जापानी सरकार के सूत्रों ने दी जानकारी के अनुसार, जापान का ‘इझूमो’ युद्धपोत तीन महीने के सफर पर रवाना होनेवाला है| इसके पहले चरण में, जापानी युद्धपोत कुछ हफ्तों के लिए ‘साऊथ चायना सी’ में तैनात होगा| साथ ही, जापानी युद्धपोत सिंगापुर, इंडोनेशिया और फिलिपाईन्स इन दक्षिणी-पूर्व एशियाई देशों की यात्रा करेगा| ‘साऊथ चायना सी’ स्थित इस तैनाती के दौरान जापानी युद्धपोत अमरीकी नौसेना के साथ विशेष अभ्यास करेगा, ऐसी ख़बर प्रकाशित हुई है| जापान के इस युद्धपोत को अमरीकी नौसेना द्वारा, सागरी क्षेत्र में कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा|

जापान का युद्धपोत जुलाई महीने में हिंदी महासागर में ‘मलाबार’ युद्धाभ्यास के लिए रवाना होगा| इस युद्धाभ्यास में जापानी युद्धपोत भारत और अमरीकी नौसेना समेत शामिल होगा| जापानी माध्यमों द्वारा जारी की गई इस जानकारी पर जापान की नौसेना ने प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया| लेकिन ईस्ट चायना सी क्षेत्र में चिनी नौसेना की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए, जापान अपनी नौसेना की क्षमता बढ़ा रहा है, जिसके लिए वह अपनी नौसेना के सामर्थ्य का प्रदर्शन करने लगा है, ऐसा दिखाई दे रहा है|

फिलिपाईन्स के राष्ट्राध्यक्ष ‘इझूमो’ की भेंट करेंगे

मनिला, दि. १४: आनेवाले मई के महीने में जापान के ‘इझूमो’ इस युद्धपोत की मैं भेंट करूँगा, ऐसे संकेत फिलिपाईन्स के राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने दिए| साथ ही, जापानी युद्धपोत ‘साऊथ चायना सी’ के आंतर्राष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में अभ्यास करनेवाला है, ऐसा कहते हुए राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने जापानी युद्धपोत की भेंट का समर्थन किया|

साथ ही, ‘साऊथ चायना सी’ के कुछ समुद्री क्षेत्र पर फिलिपाईन्स का अधिकार है, यह संदेश सेना चीन को दे दें, ऐसी सूचना भी राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने की| लेकिन यह संदेश दोस्ती के नाते से दिया जाए, ऐसा भी फिलिपाईन्स के राष्ट्राध्यक्ष ने कहा| पिछले कुछ महीनों से ‘साऊथ चायना सी’ के बारे में नरम नीति अपनानेवाले राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते इस मसले पर आक्रामक होते हुए दिखाई दे रहे हैं| उनकी इस प्रतिक्रिया पर चीन से कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.