अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने रखा ७४० अरब डॉलर्स के रक्षा खर्च का प्रस्ताव

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार के दिन ७४० अरब डॉलर्स के रक्षा खर्च का प्रस्ताव पेश किया| अमरिकी लष्करी सामर्थ्य को चीन और रशिया से प्राप्त हो रही नई चुनौतियों पर जवाब देने के लिए रक्षादलों को प्रगत करने के लिए इस रक्षा खर्च को प्राथमिकता देने की बात राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने स्पष्ट की| पिछले तीन वर्षों से राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपनी यह रक्षा नीति बरकरार रखी है|

‘अमरिका की सुरक्षा को आतंकवाद और विदेशी अपराधियों से बना खतरा अभी कायम है| साथ ही दुबारा उभर रहे चीन और रशिया जैसी चुनौतियां भी अमरिका के सामने खडी है| इसी कारण रक्षा खर्च में किया बदलाव अमरिका को अगले दिनों में चुनौतियों का सामना करने के लिए मददगार साबित होगा’, यह भरोसा व्हाईट हाउस ने व्यक्त किया| इसके लिए नए हथियारों की खरीद के बजाए सेना को प्रघत करने के लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने प्राथमिकता दी है, यह बात व्हाईट हाउस और पेंटॅगॉन ने स्पष्ट की|

इस रक्षा खर्च में परमाणु तैयारी के लिए करीबन २९ अरब डॉलर्स का प्रावधान किया गया है| मिसाइल प्रगत करने के लिए २० अरब डॉलर्स, नए से शुरू की गई ‘स्पेस फोर्स’ के लिए १८ अरब डॉलर्स और आक्रामक सायबर क्षेत्र के लिए करीबन १० अरब डॉलर्स का प्रावधान किया गया है, यह जानकारी व्हाईट हाउस ने साझा की| चीन और रशिया को सामने रखकर यह प्रावधान करने की जानकारी भी व्हाईट हाउस ने दी है|

पिछले तीन वर्षों से हथियारों की खरीद से भी अधिक अमरिकी रक्षादलों को प्रगत करने के लिए अहमियत देने की बात व्हाईट हाउस और पेंटॅगॉन ने कही है| चीन और रशिया के विरोध में होनेवाली जंग में वर्चस्व रखने का लक्ष्य सामने रखकर यह प्रावधान किए जा रहे है| चीन ने तो अपनी लष्करी तैयारी अमरिका के विरोध में होने का ऐलान किया है| इस बात पर पेंटॅगॉन ने ध्यान आकर्षित किया| चीन, रशिया, ईरान और उत्तर कोरिया कर रहे परमाणु तैयारी की ओर भी अमरिका नजर रखकर है, यह भी पेंटॅगॉन ने कहा है|

पिछले वर्ष अमरिका का रक्षा खर्च ७१३ अरब डॉलर्स था| इस वर्ष रक्षा खर्च में बढोतरी की गई है और अफगान युद्ध के लिए किए प्रावधानों में कमी की गई है| फिर भी इसमें किए गए बदलाव विश्‍लेषकों का ध्यान आकर्षित कर रहे है| यूरोपिय देशों की सुरक्षा के लिए हो रहे प्रावधान में भी राष्ट्राध्यक्ष ने ट्रम्प ने कटौती की है और ‘मेक्सिको बॉर्डर वॉल’ के लिए दो अरब डॉलर्स का प्रावधान किया है|

इसी बीच इस रक्षा खर्च का प्रस्ताव अमरिकी कॉंग्रेस को भेजा गया है और अगले तीन महीनों में इसपर निर्णय किया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.