अफगानिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में छह लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

काबुल – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों ने किए आत्मघाती हमले में छह लोग मारे गए है और इनमें दो आम नागरिक भी शामिल है| अफगान सेना ने तालिबान पर की कार्रवाई को कुछ घंटे नही होते तभी लष्करी प्रशिक्षण केंद्र को इस हमले के जरिए लक्ष्य किया गया| दो दिन पहले अफगानिस्तान के संघर्ष में छह अमरिकी सैनिक मारे गए थे| इस दौरान, अफगानिस्तान का पुनर्निर्माण करने में काफी जान का नुकसान उठाना पडा है, यह दावा अमरिकी विश्लेषकों ने अपने रपट में किया

मंगलवार की सुबह करीबन सात बजे काबुल केमार्शल फहिम मिलिटरी एकाडमीके बाहर यह आत्मघाती हमला हुआ| इसके बाद कुछ समय तक गोलिबारी भी होती रही| इस हमले में छह लोग मारे गए और १५ से भी ज्यादा घायल हुए| इस हमले के बाद नजदिकी क्षेत्र में सुरक्षा बढाई गई| तीन महीने बाद पहली बार राजधानी काबुल में यह बडा हमला हुआ है

इससे पहले नवंबर महीने में काबुल में आतंकियों ने मिनीव्हैन पर किए हमले में १२ लोग मारे गए थे| इसमें विदेशी नागरिक भी मारे गए थे| तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी उठाई थी| एक ओर अमरिका के साथ बातचीत कतरे समय दुसरी ओर तालिबान ने अफगानिस्तान में तैनात अमरिकी सेना को लक्ष्य करना जारी रखा है, यह आलोचना भी हो रही थी| इसके बाद तालिबान ने काबुल में हमला करना बंद किया था|

मंगलवार की सुबह काबुल में हुए इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने स्वीकारी नही है| पर, इस हमले को तालिबान या तालिबान से जुडी संगठन जिम्मेदार होगी, यह आशंका जताई जा रही है| इस हमले से कुछ घंटे पहले सोमवार की रात अफगान स्पेशल फोर्सेस ने उरूझगन प्रांत में की कार्रवाई में तालिबान के तीन आतंकियों को मार कर चार आतंकियों को हिरासत में लिया था|

वही, अफगानिस्तान के हेरात और घोर प्रांत में १७२ तालिबानी आतंकियों ने शरणागती ली थी, यह जानकारी अफगान रक्षा मंत्रालय ने घोषित की थी| पिछले कुछ महीनों में तालिबानी आतंकियों ने इतनी बडी संख्या में हथियार रखने की यह दुसरीं घटना साबित हुई थी| इसी महीने में अफगानिस्तान के दो प्रांतों में से कुल ५८२ आतंकियों ने हथियार रखे थे, यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने साझा की थी

इस पृष्ठभूमि पर आतंकियों के कब्जे में गए अफगानिस्तान का पुनर्निर्माण करने के लिए बडी किमत चुका रहे है, यही बात अमरिकी सरकार से जुडेसिगारइस गुट ने अपने रपट में दर्ज की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.