चीन के बाहर फैली कोरोना व्हायरस की बिमारी यानी सीर्फ हिमनग की नोक – वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरजेनीवा – चीन में फैर रही ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी के मरीजों की संख्या अब अन्य देशों में भी बढ रही है और यह इस बिमारी के हिमनग की सीर्फ नोक साबित होगी, यह डर जताकर विदेश में भी इस बिमारी का फैलाव तेजी से होगा, यह इशारा वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन ने दिया है| सोमवार तक की स्थिति की प्राप्त जानकारी के अनुसार दुनिया भर में ४०,६२७ लोगों को ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ ने चपेट में लिया है और इनमें से ४५० मरीज चीन से बाहर है|

चीन ने पिछले महीने से ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ का मुकाबला करने के लिए दो अस्पतालों का निर्माण किया है और कई शहर लॉकडाउन करने का निर्णय किया है| साथ ही इस बिमारी का मुकाबला करने के लिए चीन की सेना भी देश के कई हिस्सों में तैनात की गई है| पर, इसके बाद भी चीन को ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी नियंत्रण में रखना मुमकिन नही हो सका है| इसी पृष्ठभूमि पर वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन ने अपना विशेष दल चीन में भेजने का निर्णय किया है|

इससे पहले ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी नियंत्रण से बाहर जाने से और इसका दायरा आनेवाले दिनों में बढने के संकेत वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने दिए थे| ‘चीन से किसी भी तरह का संबंध ना होनेवाले लोगों को भी अन्य देशों में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ ने चपेट में लिया है| फिलहाल चीन के अलावा अन्य देशों में इस बिमारी के मरीजों की संख्या कम दिख रही है| पर, यह संख्या बडे संक्रमण के संकेत भी हो सकती है| फिलहाल जो कुछ दिख रहा है वह सीर्फ हिमनग की नोक हो सकती है’, यह इशारा स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रॉस घेब्रेस्यूस ने दिया|

चीन के अलावा अन्य देशों में इस बिमारी के फैलने की गति काफी धिमी है, पर यह गति कभी भी तेज हो सकती है, इस ओर स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने ध्यान आकर्षित किया| बिमारी को रोकना यह प्रमुख उद्देश्य होगा फिर भी इससे प्राप्त होनेवाले अवसरों का इस्तेमाल ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी का फैलाव रोकने के लिए करना होगा, यह इशारा भी स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रॉस ने दिया| इससे पहले चीन में फैली बिमारी ज्यादा गंभीर ना होने की भूमिका रखनेवाली जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों के बाद अपनी भूमिका में बदलाव करने की बात यह इशारा दिखा रहा है|

इसी बीच, ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी में जान गंवानेवालों की संख्या ९१० हुई है और रविवार के दिन मात्र चीन में ही ९७ लोगों की मौत हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.