हंगेरी में ‘टनेल’ के रास्ते घुसपैठ करनेवाले ४४ शरणार्थी गिरफ्तार

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबुडापेस्ट: हंगेरी ने अपनी सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे ४४ शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है| यह शरणार्थी सर्बिया की सीमा से हंगेरी तक बनाए गए टनेल के रास्ते से घुसपैठ कर रहे थे| टनेल बनाकर शरणार्थियों की हंगेरी में हो रही घुसपैठ की घटना सामने आने का यह पहला अवसर है| इस घटना की वजह से यूरोप में शरणार्थियों के झुंडों की समस्या अभी भी खतम नही हुई है, यही बात स्पष्ट हो रही है|

हंगेरी के दक्षिण हिस्से में बसे एसोथैलोमगांव के निकट यह टनेल बनाया गया था| कुल ३४ मीटर लंबाई का यह टनेल बनाया गया है और इसके अलावा सीमा पर बने सिकेरिआ गांव में भी ऐसा टनेल बनाने की बात स्पष्ट हुई है| यह टनेल २२ मीटर लंबा बनाया गया है| इन दोनों टनेल का निर्माण हाल ही में पुरा हुआ दिखाई दे रहा है, यह दावा हंगेरी के पुलिस ने किया है|

इन दो टनेल्स में से एसोथैलोमगांव के निकट देखे गए टनेल से घुसपैठ की कोशिश हुई है| इस टनेलसे करीबन ४४ शरणार्थी अवैध तरीके से घुसपैठ करने में कामयाब हुए है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है| दुसरे टनेल से घुसपैठ होने से पहले ही उसे बंद किया गया है| हंगेरी ने सर्बिया के साथ जुडी सीमा क्षेत्र में तार का बेडा खडा किया है और हजारों बॉर्डर गार्डस्तैनात किए है| इस वजह से हंगेरी में शरणार्थियों की घुसपैठ नामुमकीन होने की बात कही जा रही है और इसी दौरान यह टनेल बनाने की जानकारी सामने आयी है|

प्रधानमंत्री व्हिक्टर ऑर्बन ने हाल ही में शरणार्थियों को रोकने के लिए हंगेरी अपनी सीमा पर सेना तैयार रखेगी, यह इशारा दिया था| तुर्की ने सीरियन शरणार्थियों के लिए यूरोप के दरवाजे खोलने की धमकी देने के बाद जवाब के तौर पर यह चेतावनी देने की बात सामने आयी थी|

यूरोप में घुसपैठ कर रहे शरणार्थियों के झुंडों के विषय में काफी आक्रामक भूमिका अपनाकर देश हित का पुरस्कार करनेवाले नेता के तौर पर हंगेरी के प्रधानमंत्री व्हिक्टर ऑर्बन ने अपनी भूमिका में बदलाव नही किया है| बल्कि शरणार्थियों के झुंड यानी यूरोपिय मुल्य और संस्कृति पर खुलेआम आक्रमण होने का इशारा ऑर्बन ने लगातार दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.