हम तीसरे विश्वयुद्ध के दौर में हैं – ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरू पोप फ्रान्सिस

वैटिकन सिटी – ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरू सम्माननीय पोप फ्रान्सिस ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि, हम सब तीसरे विश्वयुद्ध के दौर से गुजर रहे हैं। पोप फ्रान्सिस ने इससे पहले भी विश्व को तीसरे विश्वयुद्ध का स्पष्ट शब्दों में अहसास कराया था।

१ सितंबर, १९३९ को दूसरा विश्वयुद्ध शुरू हुआ था। ‘इसके ८३ वर्ष पूरे हो रहे हैं और इसी दौरान विश्वयुद्ध के भयंकर अनुभव की यादें हमें आगे के जीवन में निजी, पारिवारिक, समाजिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति बनाए रखने की प्रेरणा दें’, यह आवाहन पोप फ्रान्सिस ने किया। साथ ही यूक्रेन के युद्ध का दाखिला देकर वर्तमान में तीसरा विश्वयुद्ध विभिन्न चरणों में लड़ा जा रहा है, ऐसा सूचक बयान पोप फ्रान्सिस ने किया है।

बुधवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते समय पोप फ्रान्सिस ने १ सितंबर को दूसरा विश्वयुद्ध शुरू हुआ और इसे ८३ साल पूरे हो रहे हैं, इसकी याद दिलाई। साथ ही यूक्रेन में जारी युद्ध का दाखिला देकर पोप फ्रान्सिस ने तीसरे विश्वयुद्ध के संबंधित किया हुआ बयान ध्यान आकर्षित कर रहा है।

हम सब तीसरे विश्वयुद्ध के दौर में हैं। फिलहाल यह तीसरा विश्वयुद्ध विभिन्न चरणों में चल रहा है, ऐसा दावा पोप फ्रान्सिस ने किया। उन्होंने इससे पहले भी तीसरे विश्वयुद्ध के मुद्दे पर पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित करनेवाले बयान किए थे। साथ ही यूक्रेन युद्ध को लेकर भी पोप फ्रान्सिस ने स्पष्ट शब्दों में अपने विचार रखे थे।

अप्रैल में मानवता तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ रही है, यह कहकर पोप फ्रान्सिस ने इस विश्वयुद्ध से बचना मुमकिन ना होने की चेतावनी भी दी थी। इसी बीच तीसरे विश्वयुद्ध का ऐलान कब का हो चुका है, यह बयान पोप फ्रान्सिस ने इस वर्ष के जून महीने में ही किया था।

यूक्रेन युद्ध शुरू होने पर पोप फ्रान्सिस ने तीव्र दु:ख भी व्यक्त किया था। लेकिन, यह युद्ध शुरू होने से पहले एक देश के राष्ट्रप्रमुख ने हमें इस युद्ध की कल्पना पहले ही दी थी, ऐसा पोप फ्रान्सिस ने कहा था।

यूक्रेन का युद्ध अमरीका और नाटो की आक्रामकता के कारण छिड़ा, यह आरोप पोप फ्रान्सिस ने जून में लगाया था। इसकी काफी बड़ी गूंज सुनाई दी थी। पोप फ्रान्सिस यूक्रेन पर हमला करनेवाली रशिया को आरोपों से मुक्त कर रहे हैं, ऐसी आलोचना भी तब हुई थी।

गौरतलब है कि, कुछ ही दिन पहले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी की लड़की की मौत कार बम के विस्फोट से हुई थी। इस पर पोप फ्रान्सिस ने दु:ख व्यक्त किया था। युद्ध में बेगुनाह लोगों की बली चढ़ती है, ऐसा पोप फ्रान्सिस ने कहा था। इस पर यूक्रेन के राजदूत ने आपत्ति जतायी थी।

पोप फ्रान्सिस बेगुनाह और युद्ध के गुनाहगारों में गडबडी कर रहे हैं, ऐसा यूक्रेन के राजदूत ने कहा था। इस पर वैटिकन के प्रतिनिधि ने सम्माननीय पोप के बयान को राजनीतिक नज़रिये से देखा ना जाए, यह स्पष्ट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.