युक्रैन की सीमा पर तनाव के मुद्दे पर अमरीका ने दिया रशिया को नया इशारा – रशिया समर्थक विद्रोहियों के सीमा पर हमले होने का युक्रैन ने लगाया आरोप

लंदन/वॉशिंग्टन/किव्ह – युक्रैन की पूर्वीय सीमा पर युद्ध समान स्थिति निर्माण हुई है। रशिया ने युक्रैन पर हमला करने की कोशिश की तो इसके परिणाम गंभीर होंगे, ऐसा इशारा अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने दिया है। मात्र चौबीस घंटों के दौरान अमरीका ने रशिया को दिया हुआ यह दूसरा इशारा है। कुछ घंटे पहले ही अमरीका ने रशिया को सीधे और अप्रत्यक्ष परिणामों का सामना करना पड़ेगा, ऐसी धमकी दी थी। इसी बीच, रशिया ने अपनी सीमा के करीब कम से कम ८५ हज़ार सैनिक तैनात करने का आरोप युक्रैन लगा रहा है।

रशिया ने युक्रैन के डोन्बास के करीब बड़ी मात्रा में लष्करी जमावड़ा किया है। इसमें तोप, टैंक, बख्तरबंद गाड़ियों का समावेश होने का दावा किया जा रहा है। डोन्बास की सीमा के पास रशिया की इन लष्करी गतिविधियों के वीडियो एवं सैटेलाईट फोटो भी प्रसिद्ध हुए हैं। इसके अलावा इस सीमा पर रशिया स्वयंचलित लष्करी गाड़ियों की तैनाती करने की तैयारी में होने की खबरें भी प्रसिद्ध हुई हैं। रशिया की लष्करी गतिविधियों की वजह से बल प्राप्त हुए रशिया समर्थक विद्रोहियों ने अपने सरहदी क्षेत्र में हमले शुरू किए होने का आरोप युक्रैन लगा रहा है।

शनिवार के दिन रशिया समर्थक विद्रोहियों ने पूर्वी ओर के डोनेटस्क इलाके में तोप के हमले किए। इस दौरान अपना एक सैनिक मारा गया और एक घायल होने का बयान युक्रैन की सेना ने किया है। इसी के साथ यहां के घरों का बड़ा नुकसान होने का दावा युक्रैन की सेना कर रही है। वर्ष २०१४ से रशिया समर्थक विद्रोहियों के हमलों में अब तक १३ हज़ार लोग मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

क्रिमिया के पृथक्करण के बाद रशिया समर्थक विद्रोहियों को ‘नोवोरोसिया’ यानी नया रशिया बनाना है। इसके लिए डोन्बास के टुकड़े करने की योजना इन विद्रोहियों ने रची होने का आरोप युक्रैन ने पहले ही लगाया था। युक्रैन के यह आरोप रशिया ने ठुकराए हैं। बल्कि युक्रैन की सेना ने यहां की जनता पर अत्याचार करने के आरोप रशिया लगा रही है। साथ ही युक्रैन की सेना ने यहां की जनता पर लष्करी कार्रवाई की तो इसके परिणाम गंभीर होंगे, ऐसा इशारा भी रशिया ने दिया था।

वर्ष २०१४ की तरह युक्रैन और रशिया की सीमा पर निर्माण हुए इस लष्करी तनाव पर विश्‍वभर से प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। रशिया तुरंत सेना पीछे हटाकर यह तनाव कम करे, ऐसा आवाहन ब्रिटेन के विदेशमंत्री डॉमनिक राब ने किया है। तभी अमरीका के विदेशमंत्री ब्लिंकन ने रशिया को गंभीर परिणामों का इशारा दिया है। इस इशारे के कुछ घंटे पहले अमरीका के ड्रोन ने ब्लैक सी के सरहदी क्षेत्र में गश्‍त लगाने की जानकारी सामने आयी थी। साथ ही अमरिकी नौसेना के गश्‍त विमान ने भी इस क्षेत्र से यात्रा करने के दावे हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.