उत्तर कोरिया ईरान, सीरिया को परमाणु की आपूर्ति करेंगे – इस्रायली विश्लेषकों का इशारा

संयुक्त राष्ट्र: अमरीका ने उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबन्ध लगाना जारी रखा तो उत्तर कोरिया ईरान, सीरिया इन अमरीका के शत्रु राष्ट्रों को परमाणु और उनकी तकनीक की आपूर्ति करेगा’, ऐसा इशारा इस्रैली अभ्यास समूह की विश्लेषिका ‘एमिली लैंडी’ ने दिया है। उत्तर कोरिया ने ईरान और सीरिया को सहायता की आपूर्ति की तो यह सबसे बड़ा खतरा होगा, ऐसी चिंता भी एमिली ने एक न्यूज़ चैनल के साथ बोलते हुए कहा।

परमाणु की आपूर्ति‘इंस्टिट्यूट फॉर नेशनल सिक्युरिटी स्टडीज’ इस इस्रैली अभ्यास समूह की लष्करी विश्लेशिका एमिली ने उत्तर कोरिया को प्रतिबन्ध के बोझ के नीचे न लाएं, ऐसा आवाहन किया है। इसलिए अमरीका ने उत्तर कोरिया पर और प्रतिबन्ध लगाए तो उत्तर कोरिया वित्तीय संकट में फंसेगा। ऐसा हुआ तो उत्तर कोरिया पैसे कमाने के लिए जो चाहे कीमत में अपने परमाणु और मिसाइलों को बेचना शुरू कर सकता है। साथ ही परमाणु और रासायनिक हथियारों के निर्माण की तकनीक भी बेच सकता है, ऐसा इशारा एमिली ने दिया है।

हाल ही अमरीका ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबन्ध घोषित किए हैं। पिछले महीने भर में उत्तर कोरिया पर लगाए गए यह दूसरे प्रतिबन्ध हैं। दस दिनों पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। संयुक्त राष्ट्रसंघ के इन प्रतिबंधों को चीन और रशिया ने भी समर्थन दिया था। उसके साथ ही चीन ने उत्तर कोरिया के साथ निर्यात रोकी थी। उत्तर कोरिया को इन प्रतिबंधों से आजादी चाहिए तो प्रक्षोभक परमाणु परिक्षण बंद करें, ऐसा चीन ने आवाहन भी किया था। लेकिन उत्तर कोरिया मिसाइल परिक्षण पर रोक लगाने के लिए तैयार नहीं है। इस वजह से कोरियन इलाके में तनाव बढ़ गया है। ऐसी परिस्थिति में अमरीका ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबन्ध पर प्रतिबन्ध लगाकर आर्थिक रूप से घेरा, तो उत्तर कोरिया ईरान और सीरिया के साथ धोखादायक सहकार्य प्रस्थापित कर सकता है, ऐसा दावा अमिली कर रही हैं।

परमाणु की आपूर्तिइसके पहले भी २००७ में उत्तर कोरिया ने अपना विवादस्पद परमाणु कार्यक्रम सीरिया में शुरू किया था। इस परमाणु कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही इस्रैली लड़ाकू विमानों ने सीधे सीरिया में घुसकर उत्तर कोरिया के इस परमाणु कार्यक्रम पर हमले किए थे। इस हमले में यह परमाणु कार्यक्रम नष्ट हुआ था। इस वजह से उत्तर कोरिया ने ईरान और सीरिया को इस प्रकार से परमाणु की आपूर्ति की तो इस्राइल की ओर से उसपर तीव्र प्रतिक्रिया आ सकती है।

दौरान, उत्तर कोरिया और सीरिया में रासायनिक शस्त्रास्त्रों का सहकार्य शुरू होने की जानकारी भी सामने आई है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के ३७ पन्नों वाले गोपनीय रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया ने सीरिया को रासायनिक हथियारों से भरे दो जहाज रवाना किए थे। छः महीनों पहले रवाना किए हुए यह जहाज सीरिया में पहुँचने से पहले ही कब्जे में लिए गए थे, ऐसी जानकारी संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.