अमरिका हंगेरी को मध्यम दूरी की ‘एअर डिफेन्स मिसाइल’ की सप्लाई करेगी – प्रधानमंत्री व्हिक्टर ऑर्बन का ऐलान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/बुडापेस्ट – यूरोप में बढ रही अमरिका की लष्करी तैनाती से सीधे रशिया को खतरा बनता है, यह आरोप रशियन नेतृत्व से हो रहे है, तभी अमरिका ने यूरोपिय देशों को दी जा रही रक्षा सहायता में अधिक बढोतरी करने का निर्णय किया है| अमरिका ने हंगेरी को मध्यम दूरी की ‘एअर डिफेन्स मिसाइल्स’ की सप्लाई होगी, यह ऐलान हंगेरी के प्रधानमंत्री व्हिक्टर ऑर्बन इन्होंने किया|

ऑर्बन इन्होंने हाल ही में अमरिका की यात्रा करके राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इनसे भेंट की थी| इस दौरान ट्रम्प के साथ बातचीत करने की बात स्पष्ट की है|

व्हिक्टर ऑर्बन यह वर्ष २००५ के बाद अमरिका की यात्रा करनेवाले हंगेरी के पहले प्रधानमंत्री साबित हुए है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर ट्रम्प का चयन होने के बाद उनका अभिनंदन करनेवाले नेताओं में ऑर्बन सबसे आगे रहे?थे| साथ ही ट्रम्प इन्होंने यूरोप संबंधी किए वक्तव्य में ऑर्बन इनका जिक्र मित्र और आक्रामक नेता ऐसा किया है| हंगेरी में ऑर्बन इन्होंने अवैध शरणार्थि?ों को रोकने के लिए की कार्रवाई और कानून एवं ख्रिस्त धर्मियों की सुरक्षा के लिए उठाए कदमों की ट्रम्प इन्होंने लगातार प्रशंसा की थी|

इस पृष्ठभूमि पर ऑर्बन इन्होंने की अमरिका की यात्रा ध्यान आकर्षित करती है| ऑर्बन के साथ बातचीत करने पर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने उनका जिक्र मजबूत और आदरणीय व्यक्ती एवं ख्रिस्तधर्मियों के संरक्षक ऐसा किया| ऑर्बन इन्होंने अवैध शरणार्थियों के विरोध में अपनाई नीति प्रभावी होने का दावा भी ट्रम्प इन्होंने किया था| अमरिका की यात्रा के बाद हंगेरी लौटने पर ऑर्बन इन्होंने ट्रम्प के साथ हुई बातचीत की अहम जानकारी दी|

‘हंगेरी के नजरिए से लष्करी सहयोग यह काफी अहम हिस्सा है| हंगेरी की अर्थव्यवस्था तेजीसे बढ रही है और इसके आगे हंगेरी यूरोप में प्रमुख लष्करी दलों में शामिल हो सकती है| इसके लिए अमरिका ने बडी मात्रा में सहायता करने का ऐलान किया है| देश पर हमला होने पर संवेदनशील यंत्रणा सुरक्षित रखना जरूरी है| इसके लिए हंगेरी में फिलहाल आवश्यक यंत्रणा मौजूद नही है| हंगेरी को मध्यम दूरी की हवाई सुरक्षा यंत्रणा की जरूरत है और अमरिका के साथ यह यंत्रणा प्राप्त करने के लिए हो रही बातचीत अंतिम चरण में है’, इन शब्दों में ऑर्बन ने हंगेरी जल्द ही अमरिका से ‘एअर डिफेन्स मिसाइल्स’ प्राप्त करेगी, यह संकेत दिए|

लष्करी सहयोग के साथ ही ईंधन क्षेत्र में भी अमरिका का सहयोग जरूरी होने की जानकारी प्रधानमंत्री ऑर्बन ने दी| रोमानिया से जुडे ‘ब्लैक सी’ के समुद्री क्षेत्र में नैसर्गिक ईंधन वायू के भंडार है| यह भंडार विकसित करने के लिए अमरिका पहल करें और उचित सहायता उपलब्ध कराए, यह मांग भी अमरिका यात्रा के दौरान करने की जानकारी ऑर्बन ने दी| ब्लैक सी क्षेत्र में नैसर्गिक ईंधन का उत्पाद शुरू होता है तो रशियन ईंधन की मांग में गिरावट होगी, यह दावा भी हंगेरी के प्रधानमंत्री ने किया है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने हंगेरी ने रखी मांगों पर सकारात्मक कल दिखाया है, यह भी ऑर्बन इन्होंने स्पष्ट किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.