रशियन ईंधन कटौती की पृष्ठभूमि पर अमरीका आरक्षित ईंधन भंड़ार की बिक्री करेगी

वॉशिंग्टन/मास्को – पश्चिमी देशों ने लगाए प्रतिबंधों के जवाब में रशिया ने पिछले हफ्ते अपने ईंधन उत्पादन में कटौती करने का ऐलान किया था। मार्च महीने से रशिया अपने कच्चे तेल के उत्पादन में प्रति दिन पांच लाख बैरल्स की कटौती करेगी, ऐसी जानकारी रशिया के उप-प्रधानमंत्री अलेक्झांडर नोवाक ने साझा की थी। रशिया के इस निर्णय की वजह से ईंधन तेल की कीमतों का उछाल होने की संभावना बड़ी हैं। ऐसा ना हो, इसके लिए अमरीका के बायडेन प्रशासन ने आक्रामक निर्णय किया है।

कटौतीअमरीका में ईंधन की कीमते अधिक ना बढ़े इसके लिए राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने अमरीका के ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिज़र्व’ यानी आरक्षित ईंधन भंड़ार फिर से खुला करने का ऐलान किया है।

बायडेन के निर्णय के अनुसार अमरिकी ईंधन भंड़ार से करीबन ढ़ाई करोड़ बैरल्स कच्चे तेल की बिक्री होगी। अमरीका के आरक्षित भंड़ार में फिलहाल सीर्फ ३७ करोड़ बैरल्स ईंधन बचा है। नई बिक्री के बाद यह फिसलकर ३४.५ करोड़ बैरल्स होगा। यह साल १९८३ के बाद का सबसे नीचला स्तर होगा।

राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने बागड़ोर संभालने के बाद अबतक चार बार ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिज़र्व’ यानी आरक्षित ईंधन भंड़ार खुला करने का निर्णय किए थे। पिछले साल मार्च महीने के अन्त में बायडेन प्रशासन ने कुल १८ करोड़ बैरल्स ईंधन भंड़ार खुला करने का निर्णय किया था। इसके बाद नवंबर महीने के मध्यवधि चुनाव की पृष्ठभूमि पर भी ईंधन भंड़ार खुला किया गया था।

अमरीका में ईंधन की कीमत का उछाल हुआ तो इससे राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को सियासी नुकसान पहुंच सकता है। ईंधन की कीमत बढ़ने से महंगाई उछलती हैं और इससे अमरिकी जनता में अपने विरोध में असंतोष और बढ़ेगा, इसका अहसास राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और उनके सहयोगियों को हुआ है। इसी वजह स ईंधन की कीमतों का अधिक उछाल ना हो सके, इसके लिए बायडेन प्रशासन आरक्षित ईंधन भंड़ार से तेल की बिक्री करने की तैयारी में जुटा दिख रहा है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.