मानवतावादी सहायता के साथ अमरिकी लष्करी विमान व्हेनेजुएला के सीमा के नजदीक पहुंचे

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरफ्लोरिडा/कुकुटा – व्हेनेजुएला की जनता के लिए जरूरी मानवतावादी सामान के साथ अमरिका के लष्करी विमान व्हेनेजुएला के सीमा के पास कोलंबिया पहुंचे है| शनिवार के दिन अमरिकी वायु सेना के दो ‘सी-१७ कार्गो’ विमान कोलंबिया में कुकुटा हवाई अड्डे पर उतरे| यह घटना व्हेनेजुएला के नेता निकोलस मदुरो इन्हे सरेआम दी हुई चुनौती होने की बात मानी जा रही है| इसके पहले अमरिका ने व्हेनेजुएला के लिए व्यापारी विमानों का उपयोग करके सहायता पहुंचाई थी| लेकिन, अब लष्करी विमान कोलंबिया में उतारकर व्हेनेजुएला में हस्तक्षेप करने के लिए अमरिकी रक्षा बल तैयार होने के संकेत दिए है|

व्हेनेजुएला में पिछले कुछ महीनों से सियासी और सामाजिक अस्थिरता बनी है| पिछले वर्ष हुए आम चुनाव में बहुमत प्राप्त करने का दावा करके निकोलस मदुरो इन्होंने स्वयं को देश का राष्ट्राध्यक्ष घोषित किया था| लेकिन उनके इस एकतरफा ऐलान को ‘नैशनल असंब्ली’ ने चुनौती दी है और विपक्षी नेता जुआन गैदो इन्होंने बतौर अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष शपथ ग्रहण की है|

अमरिका, कनाडा, यूरोपीय देशों के साथ लैटिन अमरिका के अधिकांश देशों ने गैदो का व्हेनेजुएला के नेता के रूप में स्वीकार किया है| लेकिन, मदुरो इन्होंने लष्कर के समर्थन से व्हेनेजुएला में सत्ता का नियंत्रण हाथ में रखने का निर्णय किया है| इस वजह से व्हेनेजुएला सियासी अराजकता की दिशा में बढने की बात सामने आ रही है और देश में ३० लाख से भी अधिक नागरिकों ने देश छोडने का निर्णय किया है|

इस पृष्ठभूमि पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने व्हेनेजुएला में सत्ता पलट करने के लिए गतिविधियां शुरू करने की जाहीर चेतावनी दी है और मानवतावादी सहायता यह इसका पहला स्तर माना जा रहा है| व्हेनेजुएला पर लगाए प्रतिबंधों की वजह से इस देश में जरूरी सामानों की कमी बनी है और इस दौरान कई लोगों ने जान भी गंवाई है| देश की जनता को रही तकलीफ कम करने के लिए अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष जुआन गैदो ने नई मुहीम के संकेत दिए है|

इसके तहेत अमरिका के साथ अन्य देशों से प्राप्त होनेवाली मानवतावादी सहायता स्वीकारने के लिए स्वयंसेवकों का ‘नेटवर्क’ खडा किया गया है| साथ गैदो इन्होंने जनता से निवेदन किया है और व्हेनेजुएला-कोलंबिया सीमा पर धडक देने का इशारा दिया था| यह गतिविधियां रोकने के लिए मदुरो इन्होंने कोलंबिया की सीमा पर लष्कर की तैनाती करने की धमकी देने का वृत्त है|

इस दौरान, व्हेनेजुएला में ईंधन व्यापार के व्यवहारों की जिम्मेदारी संभाल रहे रशियन बैंकों ने ईंधन कंपनीयों के खाते बंद करने के संकेत दिए है| अमरिका के प्रतिबंधों के बाद व्हेनेजुएला की अधिकांश ईंधन कंपनीयों के खाते रशियन बैंको में ही है| लेकिन, इन बैंकों ने व्हेनेजुएला के कंपनीयों के खाते बंद किए तो वह मदुरो प्रशासन के लिए बडा झटका साबित हो सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.