तुर्की-व्हेनेजुएला में शुरू सोने के व्यवहार पर अमरिका का आक्षेप – यूएई भी व्हेनेजुएला से सोने की खरीदारी करेगा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/कैराकस/अंकारा – सीरिया में शुरू संघर्ष के कारण अमरिका एवं तुर्की में निर्माण हुए विवाद में अब व्हेनेजुएला मुद्दे का इजाफा हुआ है| वित्त व्यवस्था डूबने के बावजूद व्हेनेजुएला के मदुरो सरकार ने अपने सोने के आरक्षित भंडार तुर्की को बेचने का निर्णय किया है| पर इस व्यवहार पर अमरिका ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की है|

व्हेनेजुएला की वित्त व्यवस्था गिर पड़ी है और उससे व्हेनेजुएला को बाहर निकालने के लिए राष्ट्राध्यक्ष मदुरो ने अपने देश के आरक्षित सोने के भंडार बिक्री के लिए बाहर निकाले हैं| यह सोना रशिया एवं तुर्की को बेचने का निर्णय व्हेनेजुएला के राष्ट्राध्यक्ष ने किया है| इसके अनुसार पिछले वर्ष व्हेनेजुएला और तुर्की में ९० करोड़ डॉलर्स के सोने की खरीदारी-बिक्री का व्यवहार हुआ है| इस वर्ष भी एर्दोगन ने मदुरो से सोने की खरीदारी करने के लिए पहल करने की खबरें प्रसिद्ध हुई है|

पर अमरिका ने एवं अन्य देशों ने गैरकानूनी करार दिए हुए मदुरो सरकार के साथ तुर्की के व्यवहार ना हो, इल भूमिका पर अमरिका कायम है| इसके लिए २ दिनों पहले अमरिका के कोषागार विभाग के उप प्रमुख मार्शल बिलिंग्सली ने यकायक तुर्की का दौरा किया है| उस समय बिलिंग्सली व्हेनेजुएला के साथ तुर्की के सोने से जुडे व्यवहार पर आपत्ति जताकर अमरिका ने व्हेनेजुएला पर लगाए प्रतिबंधों का तुर्की उल्लंघन ना करें ऐसा सूचित किया है| पर व्हेनेजुएला के साथ सोने का व्यवहार करने पर तुर्की कायम होने का दावा तुर्की की यंत्रणा कर रही हैं|

इसके लिए व्हेनेजुएला के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते में तुर्की का दौरा करके राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन से भेंट की थी| व्हेनेजुएला ने तुर्की के साथ खाड़ी क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) इस अमरिका के एक और मित्र देश को भी सोने की बिक्री करने के लिए गतिविधियां बढ़ाई है|

यूएई तुर्की से १५ टन सोने की खरीदारी कर रहा है| इस सोने के लिए व्हेनेजुएला यूएई से यूरो में व्यवहार करनेवाला है| अपनी अर्थव्यवस्था बेहतर करने के लिए व्हेनेजुएला इस व्यवहार को अंजाम दे रहा है, ऐसा दावा किया जा रहा है| इस दौरान कुछ दिनों पहले रशिया का यात्री विमान व्हेनेजुएला में दाखिल हुआ था| व्हेनेजुएला से लगभग २० टन सोना लेकर यह विमान रशिया लौटने की खबरें प्रसिद्ध हुई थी| इस बारे में रशिया तथा व्हेनेजुएला ने किसी भी प्रकार की जानकारी उजागर नहीं की है| पर आर्थिक संकट में फंसे हुए व्हेनेजुएला में सोने की तलाश एवं सोने का खनन करने के लिए रशियन कंपनी ने रखे प्रस्ताव को व्हेनेजुएला सरकार ने मंजूरी देने की खबरें महीने पहले ही प्रसिद्ध हुई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.