व्हेनेजुएला की मानवतावादी सहायता रोकना यह मदुरो इनकी बडी गलती – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प से कडी चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/कैराकस – अमरिका से व्हेनेजुएला की जनता के लिए भेजे जानेवाली मानवतावादी सहायता रोकना यह निकोलस मदुरो की सबसे बड़ी गलती होकर, इसकी वजह से व्हेनेजुएला के नागरिकों की जान जा रही है| यह बात बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी| अमरिका के पास आज भी सभी प्रकार के विकल्प उपलब्ध है, ऐसी कड़ी चेतावनी अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है| व्हेनेजुएला के पड़ोसी देश होनेवाले कोलंबिया के राष्ट्राध्यक्ष इवान ड्यूक ने बुधवार को अमरिका का दौरा करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को भेंट दी थी| भेंट में व्हेनेजुएला की मानवतावादी सहायता एवं अन्य विषय पर चर्चा होने की बात कही जा रही है|

व्हेनेजुएला में पिछले दो महीनों से शुरू राजनीतिक संघर्ष अधिक तीव्र हुआ है और देश में सामाजिक एवं आर्थिक समस्या बिगड़ रही है| एक समय पर दो नेता देश के नेतृत्व स्वयं के पास होने का दावा कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी इसको लेकर नया संघर्ष शुरु हुआ है| चुनाव में बहुमत मिलने का दावा करनेवाले निकोलस मदुरो को रशिया, तुर्की, चीन, क्यूबा इन देशों ने समर्थन दिया है|

तथा विरोधी पक्ष के नेता जुआन गैदो को अमरिका एवं यूरोपीय देशों के साथ लैटिन अमरिकी देशों ने समर्थन दिया है| अमरिका ने वेनेज़ुएला पर आर्थिक एवं अन्य कठोर प्रतिबंध जारी करने की वजह से देश में भयंकर आर्थिक संकट निर्माण हुआ है| इसकी वजह से व्हेनेजुएला में अराजक फैला है और जनता की दुर्दशा हुई है| इस पृष्ठभूमि पर अमरिका ने लगातार व्हेनेजुएला में हस्तक्षेप करने के बारे में चेतावनी दी है और इसके लिए लष्कर तैयार होने की बात सूचित की है|

अमरिका से व्हेनेजुएला को बड़े तादाद में मानवतावादी सहायता भेजी जा रही है और यह सहायता कोलंबिया सीमा पर होनेवाले गोदाम में जमा की जा रही है| यह सहायता व्हेनेजुएला की जनता तक पहुंचाने के लिए विविध मार्ग को आधार लिया जा रहा है| फिर भी मदुरो ने इसपर बंदी घोषित की है| व्हेनेजुएला में लाखों नागरिकों को सहायता की आवश्यकता होने की बात से हम अमरिका के हस्तक्षेप को मंजूरी देंगे, ऐसा दावा गैदो ने हालही में किया है|

इस पृष्ठभूमि पर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने मदुरो प्रशासन को दी चेतावनी ध्यान केंद्रित करने वाली ठहरी है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के इस चेतावनी को कोलंबिया के राष्ट्राध्यक्ष ने समर्थन दिया है| जिससे उसका महत्व अधिक बढ़ता दिखाई दे रहा है| कोलंबिया एवं ब्राजील इन व्हेनेजुएला के पड़ोसी देशों ने अपनी लष्कर को पहले ही तैयारी के आदेश दिए हैं और सीमा के पास तैनाती करने की बात सामने आ रही है|

दौरान अमरिका में वरिष्ठ संसद सदस्य जिम इन्होफ़ रशिया को व्हेनेजुएला के साथ अमरिका खंड से दूर रहना चाहिए, ऐसा सूचित किया है| अगर रशिया ने व्हेनेजुएला अथवा अमरिका खंड के किसी भी देश में अड्डा निर्माण करने का साहस किया तो अमरिका इस देश में हस्तक्षेप करेगा और उसके परिणाम बहुत बुरे होंगे, ऐसी कड़ी चेतावनी इन्होफ़ ने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.