व्हेनेजुएला का महंगाई सूचकांक १३ लाख प्रतिशत पर

विरोधकों द्वारा मदुरो हुकूमत पर आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

कैराकस – कुछ हफ्तों पहले व्हेनेजुएला में एक केला खरिदी करने के लिए २१ अमरिकी डॉलर चुकाने पड़ रहे थे| पर आनेवाले वर्ष के आखिर तक व्हेनेजुएला के नागरिकों को २१ डॉलर्स में एक केला भी नहीं मिल पाएगा| व्हेनेजुएला में महंगाई निर्देशांक १३ लाख प्रतिशत पर गया है और डॉलर की तुलना में स्थानीय चलन बोलीवर के मूल्य की काफी बडी गिरावट हुई है| राष्ट्राध्यक्ष मदुरो इनके गैरजिम्मेदार आर्थिक धारणाओं की वजह से देश पर इतना बड़ा आर्थिक संकट गिरने की आलोचना विरोधक कर रहे हैं| तथा देश में इस महंगाई से ऊब चुके नागरिकों ने पड़ोसी देशों में दौड़ लगाना शुरू किया है|

व्हेनेजुएला में महंगाई निर्देशांक वर्ष के आखिर तक १० लाख प्रतिशत तक पहुंचेगा, ऐसा दावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने इस वर्ष की शुरुआत में ही किया था| मदुरो सरकार ने बोलीवर के मूल्य गिराकर क्रिप्टोकरेंसी का शुरू किया उपयोग तथा गलत आर्थिक धारणा इसके लिए जिम्मेदार होने की बात कही जा रही थी| पर सोमवार को व्हेनेजुएला के संसद में घोषित किए जानकारी में महंगाई सूचकांक १३ लाख प्रतिशत तक पहुंचने की घोषणा की है| पिछले महीने भर में महंगाई सूचकांक के विषय पर संसद ने आलोचना भी की है|

१९२३ वर्ष में जर्मनी तथा २००० के दशक में जिंबाब्वे को भी भयंकर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था| पहले महा युद्ध के बाद जर्मनी में आए हुए आर्थिक संकट की वजह से जर्मनी के तत्कालीन चलन मार्क को कीमत नहीं मिल रही थी| वर्ष १९२३ में प्रति डॉलर का दाम १० लाख मार्क्स के आगे पहुंचा था| अब फिलहाल वेनेज़ुएला इतिहास में सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और जर्मनी के संकट भी इसके आगे कुछ न होने की चेतावनी अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने दी थी|

व्हेनेजुएला में महंगाई सूचकांक वर्ष के आखिर तक १० लाख प्रतिशत तक पहुंचने पर मदुरो सरकार के सामने बाधाएं अधिक बढ़ेंगी| मदुरो सरकार ने योग्य समय पर आर्थिक धारणा नहीं बदली, तो आने वाले वर्ष के अन्त तक व्हेनेजुएला में महंगाई निर्देशांक १० लाख प्रतिशत तक पहुंचेगा, ऐसी चेतावनी मुद्राकोष ने दी थी| कुछ दिनों से व्हेनेजुएला में जनता बार्टर सिस्टम का उपयोग करके पेट पाल रही है| पर आने वाले समय में यह भी कठिन हो सकता है, ऐसा दावा किया जा रहा है|

दौरान व्हेनेजुएला में हुई चलन की गिरावट महंगाई सूचकांक आकाश को छू रहा है तभी मदुरो सरकार रशिया के साथ हवाई अभ्यास करने में दंग होने की आलोचना राजनीतिक विरोधियों से की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.