व्हेनेजुएला अमरिका से लष्करी हस्तक्षेप करने की मांग कर सकता है – अमरिका को मंजूर अन्तरिम राष्ट्राध्यक्ष गैदो इनका दावा

Third World Warकैराकस: व्हेनेजुएला की संविधान ने मुझे सत्ता पाने का अधिकार दिया है| इसका इस्तेमाल करके व्हेनेजुएला की जनता की सुरक्षा करने के लिए मै अमरिका की हस्तक्षेप को भी मंजूरी दे सकता हूं, ऐसा इशारा देश के अन्तरिम राष्ट्राध्यक्ष ‘जुआन गैदो’ इन्होंने दिया है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने इसके पहले ही गैदो यही व्हेनेजुएला के अधिकृत राष्ट्राध्यक्ष होने का ऐलान किया था| राष्ट्राध्यक्ष गैदो ने यदि मांग की तो अमरिकी लष्कर व्हेनेजुएला में हस्तक्षेप करने के लिए तैयार है, ऐसा ट्रम्प ने कहा था| इस पर आपत्ति जताकर रशिया ने अमरिकी हस्तक्षेप के गंभीर परीणाम होंगे, यह चेतावनी दी है|

व्हेनेजुएला में सियासी, आर्थिक और सामाजिक संकट तीव्र हुआ है और फिलहाल इस देश में दो हुकूमत सक्रिय होने का दिखाई दे रहा है| पिछले वर्ष हुए चुनाव में बहुमत प्राप्त होने के दावे के साथ निकोलस मदुरो इन्होंने स्वयं को लोकनियुक्त राष्ट्राध्यक्ष घोषित किया है| वही, मदुरो इनका चयन अवैध होने का आरोप करके संसद के प्रमुख एवं विपक्षी गठबंधन के नेता जुआन गैदो इन्होंने स्वयं को अन्तरिम राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर घोषित किया है|

व्हेनेजुएला, अमरिका, लष्करी हस्तक्षेप, करने, मांग, कर सकता, मंजूर, अन्तरिम राष्ट्राध्यक्ष, गैदो, दावागैदो इन्हे अमरिका, कनाडा, युरोप के साथ लैटिन अमरिका के अधिकांश देशों ने समर्थन दिया है| ऐसे में रशिया, चीन, तुर्की, क्युबा, ईरान ने मदुरो इनकी हुकूमत के पीछे अपना समर्थन खडा किया है| अमरिका ने व्हेनेजुएला पर आर्थिक और अन्य कडे प्रतिबंध लगाए होने से देश में भयंकर आर्थिक संकट खडा हुआ है| इस वजह से व्हेनेजुएला में अराजकता मची है और जनता दाने दाने को तरस रही है| इस पृष्ठभूमि पर अमरिका लगातार व्हेनेजुएला में हस्तक्षेप करने की चेतावनी दे रही है और इसके लिए लष्कर तैयार होने का इशारा दे रही है|

कुछ दिनों पहले अमरिका के विदेश मंत्री माईक पोम्पिओ इन्होंने व्हेनेजुएला पर क्युबा का कब्जा होने का और ईरान समर्थक ‘हिजबुल्लाह’ संगठन भी सक्रिय होने का आरोप किया था| व्हेनेजुएला में हिजबुल्लाह जैसी संगठन मौजूद होने से अमरिका को खतरा बन रहा है और यह खतरा खतम करने के लिए अमरिका व्हेनेजुएला में हस्तक्षेप करने के लिए विवश होगा, ऐसे संकेत पोम्पिओ इन्होंने दिए थे| इस पृष्ठभूमि पर व्हेनेजुएला के अन्तरिम राष्ट्राध्यक्ष गैदो इन्होंने अमरिकी हस्तक्षेप के संबंध में किया वक्तव्य ध्यान आकर्षित करनेवाला है|

गैदो इनके इस वक्तव्य पर व्हेनेजुएला की मदुरो हुकूमत एवं लष्कर ने रोकी हुई मानवतावादी सहायता की पृष्ठभूमि होने की बात मानी जा रही है| पिछले कुछ दिनों से अमरिका और अन्य देशों ने भेजी हुई मानवतावादी सहायता कोलंबिया-व्हेनेजुएला सीमा पर पहुंची है| व्हेनेजुएला की जनता को यह सहायता प्राप्त हो इस लिए गैदो इनकी कोशिश शुरू है| लेकिन, मदुरो ने यह सहायता स्वीकारने से इन्कार किया है और यह व्हेनेजुएला को अपमानित करने की कोशिश होने का आरोप किया है|

मानवतावादी सहायता प्राप्त ना होने से व्हेनेजुएला में अनाज के साथ जरूरी सामान की आपुर्ति नही हो रही है| ऐसे में बच्चों के साथ कई लोग बलि होने की बात सामने आ रही है| इसका जिक्र करके जुआन गैदो इन्होंने यह सहायता उपलब्ध हो, इसलिए मै कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार हूं और इसमें अमरिका के हस्तक्षेप का भी समावेश हो सकता है, यह संकेत दिए है| ऐसे में यह निर्णय विवादास्पद हो सकता है, यह भी उन्होंने स्वीकार किया है|

इस दौरान, अमरिकी लष्कर व्हेनेजुएला में लष्कर से सीधे संपर्क बनाए है, ऐसी जानकारी सामने आयी है| व्हेनेजुएला के लष्कर ने मदुरो इनकी साथ छोड दे इस लिए अमरिकी लष्कर दबाव बना रहा है| व्हाईट हाऊस के अधिकारियों ने इससे जुडे वृत्त का समर्थन किया है|

अमरिका के सदर्न कमांड के प्रमुख एडमिरल क्रेग फॉलर इन्होंने व्हेनेजुएला में रशिया से हस्तक्षेप होने की चेतावनी दी है| रशिया ने सीरिया में क्या किया है, यह सभीयों ने देखा है| इस वजह से भविष्य में व्हेनेजुएला में होनेवाली संभाव्य घटनाओं के लिए तैयार रहना जरूरी है, यह इशारा भी एडमिरल फॉलर इन्होंने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.