रशियन समुद्री क्षेत्र के हित के लिए अमरीका ही प्रमुख खतरा – राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

मास्को – अमरीका ही रशियन समुद्री क्षेत्र के हित के लिए प्रमुख खतरा होने का इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिया। रविवार को रशिया में राष्ट्रीय नौसेना दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशिया की नई नौसैनिक नीति घोषित की। इसमें अमरीका को प्रमुख खतरा बताकर नाटो की रशियन सीमा के करीब गतिविधियों का भी उन्होंने ज़िक्र किया।

रशियन समुद्री क्षेत्ररशियन सम्राट ‘ज़ार पीटर द ग्रेट’ द्वारा स्थापित की हुई रशियन नौसेका स्थापना दिन ‘नेवी डे’ के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर सेंट पीटर्सबर्ग शहर में आयोजित समारोह में पुतिन ने ‘ज़ार पीटर द ग्रेट’ ने रशिया को वैश्विक स्तर की ताकतवर नौसेना का आकार देने का ज़िक्र किया। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने इस दौरान रशिया की नई ‘नेवल डॉक्ट्राईन’ का भी ऐलान किया। ‘अमरीका की सामरिक नीति में विश्वभर के महासागरों पर वर्चस्व स्थापित करने का उद्देश्य तय किया गया है। यह बात रशिया के समुद्री क्षेत्र के हित के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होती है’, ऐसी चेतावनी पुतिन ने इस दौरान दी।

रशियन समुद्री क्षेत्रविश्व में रशिया ही सबसे प्रबल नौसैनिक ताकत बनाने की कोशिश की जाएगी, यह दावा रशिया के ‘नेवल डॉक्ट्राईन’ में किया गया है। इसमें आर्क्टिक महासागर से ब्लैक सी तक रशियन नौसेना अपना सामर्थ्य बढ़ाएगी, यह भी कहा गया है। इस दौरान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने हायपरसोनिक ‘ज़िरकॉन’ मिसाइल्स जल्द ही रशिन नौसेना में शामिल होंगे, यह भी घोषित किया। यह मिसाइल्स रशियन नौसेना की क्षमता बढ़ाएँगे और रशिया की संप्रभूता के खिलाफ हुए किसी भी खतरे को रशियन नौसेना बिजली की गति से प्रत्युत्तर देगी, यह इशारा भी पुतिन ने इस दौरान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.