चीन-फिलिपाईन्स समुद्री विवाद मे अमरीका का फिलिपाईन्स को पूरा समर्थन

वॉशिंग्टन/मनिला – ‘वेस्ट फिलिपाईन्स सी’ और फिलिपाईन्स के विशेष आर्थिक क्षेत्र में पिछले हफ्ते घुसपैठ करनेवाला चीन अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों का सम्मान करे, ऐसी फटकार फिलिपाईन्स के विदेश मंत्रालय ने लगायी थी। अमरीका ने फिलिपाईन्स की इस भूमिका को समर्थन घोषित किया है। साथ ही ‘साउथ चायना सी’ के विवाद मे अमरीका फिलिपाईन्स के साथ होने का ऐलान अमरिकी विदेश मंत्रालय ने किया। इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया ने भी फिलिपाईन्स की सरकार के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का ऐलान किया।

चीन अपना हक जता रहे ‘साउथ चायना सी’ क्षेत्र में आक्रामक गतिविधियाँ कर रहा है। दस दिन पहले चीन के विमान वाहक युद्धपोत ने अपने विध्वंसकों के बेड़े के साथ इस समुद्री क्षेत्र से सफर किया था। इसके बाद चीन के तटरक्षक बल के जहाज़ों ने और मछुआरों के जहाज़ों ने फिलिपाईन्स की समुद्री सीमा में घुसपैठ की थी। फिलिपाईन्स ने चीन पर यह आरोप लगाया था।

चीन के लगभग १०० जहाज़ों ने फिलिपाईन्स के विशेष आर्थिक क्षेत्र के ज्युलियन फिलिप रिफ क्षेत्र में मछली पकड़ना शुरू किया था। ११ जून को फिलिपाईन्स ने चीन की इस आक्रामकता पर आपत्ति जतायी थी। साथ ही चीन ने उनकी समुद्री सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर फिलिपाईन्स ने चीन के खिलाफ राजनीतिक शिकायत भी दर्ज़ की थी। लगभग एक हफ्ते के दौरान फिलिपाईन्स की सरकार ने चीन के विरोध में दो बार ऐसी शिकायत दर्ज़ की थी। फिलिपाईन्स ने चीन के खिलाफ अब तक ३०० शिकायतें दर्ज़ की हैं।

साल २०१६ में हेग की अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने फिलिपाईन्स की शिकायतों का संज्ञान लेकर साऊथ चायना सी पर चीन को अवैध दावों के कारण फटकार लगायी थी। उस समय भी अमरीका ने फिलिपाईन्स को अपना समर्थन प्रदान किया था। इसके बाद फिलिपाईन्स में सत्ता परिवर्तन होने के बाद इस देश के नेतृत्व ने चीन के विरोध में सौम्य भूमिका अपनाकर व्यापार बढ़ाने की कोशिश की थी।

लेकिन, पिछले कुछ महीनों से फिलिपाईन्स की सरकार और सेना चीन के खिलाफ आक्रामक हुए  हैं। फिलिपाईन्स में हाल ही में हुए आम चुनावों के नतीने इसके लिए कारण होने का दावा किया जा रहा है। इस दौरान फर्डिनांड ‘बाँगबाँग’ मार्कोस की जीत हुई। फर्डिनांड की पीएफपी पार्टी अमरीका समर्थक होने की चर्चा स्थानीय माध्यमों में थी। इस वजह से आनेवाले समय में अमरीका और फिलिपाईन्स का सहयोग अधिक मज़बूत होने की संभावना है।

ऐसी स्थिति में अमरीका ने फिलिपाईन्स की संप्रभूता का मुद्दा उठाकर उसे चुनौती दे रहे चीन की आलोचना की है। साथ ही समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे चीन के खिलाफ अमरीका अपने सहयोगी फिलिपाईन्स के साथ होने का वचन अमरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राईस ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.