अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष से पहले सौदी के क्राऊन प्रिन्स खाड़ी दौरे पर

कैरो – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन अगले महीने खाड़ी देशों का दौरा करेंगे। इस दौरान राष्ट्राध्यक्ष बायडेन सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत करेंगे। रशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष सौदी का समर्थन पाने की कोशिश करेंगे, यह दावा किया जा रहा है। इससे पहले क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने इजिप्ट से अपने सहयोगी देशों का दौरा शुरू किया है। अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर सौदी के क्राऊन प्रिन्स इस दौरे के ज़रिये सहयोगी देशों के साथ समन्वय बनाने की कोशिश करेंगे, ऐसा खाड़ी के माध्यमों का कहना है।

सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान सोमवार को इजिप्ट की राजधानी कैरो पहुँचे। राष्ट्राध्यक्ष अब्देल फतेह अल-सिसी ने सौदी के क्राऊन प्रिन्स का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सौदी और इजिप्ट के बीच लगभग ७.७ अरब डॉलर्स के निवेश के १४ समझौते हुए। साथ ही ईंधन क्षेत्र के सहयोग के मुद्दे पर भी दोनों देशों के नेताओं में चर्चा होने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान जॉर्डन और तुर्की का दौरा करेंगे।

अरब-खाड़ी सहयोगी देशों के इस दौरे के पीछे सौदी के क्राऊन प्रिन्स का अलग ही उद्देश्‍य है, ऐसा खाड़ी के माध्यमों का कहना है। इनमें से इजिप्ट और जॉर्डन का दौरा करके क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान सौदी के पुराने सहयोगी देशों से सहयोग मज़बूत करेंगे, ऐसी खबर सामने आ रही है। साथ ही अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के खाड़ी दौरे से पहले सौदी के क्राऊन प्रिन्स का यह दौरा काफी बड़ी अहमियत रखता है।

अमरीका के राष्ट्रध्यक्ष जुलाई के तीसरे हफ्ते खाड़ी में दाखिल होंगे। इस्रायल और वेस्ट बैंक का दौरा करने के बाद राष्ट्राध्यक्ष बायडेन सौदी की यात्रा करेंगे। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन सौदी के राजा सलमान के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे। साथ ही अरब देशों की ‘गल्फ कोऑपरेशन काऊन्सिल’ की विशेष बैठक में भी शामिल होंगे। इनमें सौदी के अलावा बहरीन, कुवैत, ओमान, कतार, यूएई और इजिप्ट एवं इराक का समावेश होगा।

इस बैठक के अवसर पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष खाड़ी देश ईंधन की उत्पादकता बढ़ाकर यूरोपिय देशों की सहायता करें, यह प्रस्ताव रख सकते हैं, ऐसा दावा किया जा रहा है। बायडेन प्रशासन ने पहले भी ईंधन की किल्लत के मामले में सौदी, यूएई और अन्य अरब देशों से बिनती करने की कोशिश की थी। लेकिन, दोनों देशों के नेताओं ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के फोन पर जवाब देना टाल दिया था। इस वजह से राष्ट्राध्यक्ष बायडेन पर जोरदार आलोचना हुई थी। लेकिन, अगले महीने सौदी की यात्रा करके बायडेन जेद्दा में क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद से विशेष मुलाकात करेंगे। इससे पहले क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद ने इजिप्ट और जॉर्डन का दौरा ध्यान आकर्षित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.