‘साउथ चायना सी’ में चीन ने किए अवैध दावों को अमरीका ने दी चुनौती – अमरिकी नौसेना का इशारा

वॉशिंग्टन – अमरीका की विध्वंसक ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय नियमों के दायरे में रहकर गश्‍त की और अगली मुहिम के लिए आगे बढ़ी। इस वजह से चीन ने अमरिकी विध्वंसक को भगाया नहीं है, ऐसा कहकर अमरिकी नौसेना ने चीन के दावे ठुकराए हैं। इसके साथ ही अमरिकी विध्वंसक की इस समुद्री क्षेत्र में हुई गश्‍त चीन के अवैध दावों को चुनौती देनेवाली है, यह इशारा भी अमरिकी नौसेना ने दिया।

us-south-china-seaजापान में तैनात अमरीका के ‘सेवन्थ फ्लीट’ का हिस्सा होनेवाली विध्वंसक ‘यूएसएस जॉन मैक्केन’ ने दो दिन पहले ‘साउथ चायना सी’ क्षेत्र में गश्‍त की थी। वहां के स्प्रार्टले द्विपों की सीमा से अमरिकी विध्वंसक ने यात्रा करने का आरोप चीन ने किया था। चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाईम्स’ ने अमरिकी विध्वंसक की यह गश्‍त अपने समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ होने का आरोप किया था। साथ ही अमरिकी विध्वंसक ने चीन की संप्रभुता को चुनौती दी है, ऐसी आलोचना भी चीन के इस मुखपत्र ने की थी।

us-south-china-seaचीन की सेना के सदर्न थिएटर कमांड ने अपने विध्वंसक एवं लड़ाकू विमान रवाना करके ‘यूएसएस जॉन मैक्केन’ विध्वंसक को अपने समुद्री क्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया, ऐसा दावा ‘ग्लोबल टाईम्स’ ने किया था। लेकिन, अमरिकी नौसेना की ‘सेवन्थ फ्लीट’ ने चीन का यह दावा ठुकराया है। ‘अमरिकी विध्वंसक को किसी भी देश की समुद्री क्षेत्र से बाहर खदेड़ा नहीं गया। ‘यूएसएस जॉन मैक्केन’ विध्वंसक ने समुद्री परिवहन की स्वतंत्रता के तहत अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र से सफर किया। वह एक आम गश्‍त थी और यह गश्‍त पूरी होने के बाद अमरिकी विध्वंसक कामयाबी के साथ अगली यात्रा के लिए रवाना हुई’, ऐसा बयान अमरीका के ‘सेवन्थ फ्लीट’ के प्रवक्ता लेफ्टनंट जो केली ने किया।

us-south-china-seaइसके साथ ही ‘साउथ चायना सी’ क्षेत्र पर अवैध दावा जता रहे चीन को लेफ्टनंट केली ने तमाचा जड़ा। ‘अन्य देशों के समुद्री क्षेत्र पर अवैध पद्धति से कब्जा करनेवाले ‘साउथ चायना सी’ पर चीन कर दावा समुद्री एवं हवाई परिवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा है’, ऐसी आलोचना अमरिकी अफसरों ने की। तभी, आग्नेय एशियाई देशों के बदले में चीन अवैध तरीके से इस समुद्री क्षेत्र पर अधिकार जता रहा है। अमरीका की यह समुद्री गश्‍त चीन के अवैध अधिकारों के विरोध में थी, यह बात लेफ्टनंट केली ने ड़टकर कही।

बीते कुछ दिनों से ‘साउथ चायना सी’ में अमरीका और चीन के विध्वंसकों की गतिविधियां तेज़ होने का दावा किया जा रहा है। चीन के अभ्यासगुट ने कुछ ही दिन पहले इस समुद्री क्षेत्र में जारी गतिविधियों को लेकर चिंता व्यक्त की थी। साथ ही ज्यो बायडेन राष्ट्राध्यक्ष पद का ज़िम्मा संभालने से पहले अमरीका इस समुद्री क्षेत्र में चीन के विरोध में संघर्ष शुरू कर सकती है, ऐसा दावा ‘साउथ चायना सी’ में जारी गतिविधियों से संबंधित अवलोकन करनेवाले चीनी अभ्यासगुट ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.