ट्रम्प के फिर से राष्ट्राध्यक्ष होने पर अमेरिका-ईयू व्यापार युद्ध शुरू होगा – अमेरिकी वेबसाईट का दावा

वॉशिंग्टन/ब्रुसेल्स – अमेरिका में इस वर्ष के अन्त में हो रहे राष्ट्राध्यक्षीय चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प फिर से जीत हासिल करने की बड़ी संभावना माध्यम और अभ्यास गुट व्यक्त कर रहे हैं। ट्रम्प और उनके करिबियों ने यूरोपिय महासंघ से हो रही आयात पर अतिरिक्त कर लगाने की योजना तैयार की है। इस पृष्ठभूमि पर अमेरिका के यूरोप स्थित मित्रदेशों में हलचल शुरू हुई है औड़ यूरोपिय महासंघ का नेतृत्व बेचैन होने की बात कही जा रही है।

इससे पहले वर्ष २०१६ के राष्ट्राध्यक्षीय चुनाव के प्रचार के दौरान ट्रम्प ने चीन और यूरोप अमेरिका की व्यापारी लूट कर रहे हैं, ऐसा गंभीर आरोप लगाया था। राष्ट्राध्यक्ष होने पर ट्रम्प ने यूरोपिय महासंघ और अमेरिका के बीच शुरू व्यापार में अमेरिका को हो रहे घाटे पर ध्यान आकर्षित किया था। ट्रम्प के फिर से राष्ट्राध्यक्ष होने पर अमेरिका-ईयू व्यापार युद्ध शुरू होगा - अमेरिकी वेबसाईट का दावामहासंघ यह घाटा कम करने के लिए कदम उठाएं नहीं तो अमेरिका सख्त कार्रवाई केरगी, ऐसा इशारा ट्रम्प ने दिया था। इस मुद्दे पर दोनों को बीच हुई चर्चा असफल हुई और बाद में ट्रम्प ने यूरोप से आयात हो रहे ‘स्टील’ और ‘एल्युमिनियम’ पर १० प्रतिशत कर लगाया था।

ट्रम्प का यह निर्णय यूरोपिय महासंघ को बड़ा झटका लगाने वाला साबित हुआ था। इसके विरोध में यूरोपिय देशों ने भी अमेरिकी उत्पादों पर कर लगा कर ‘जैसे को तैसा’ जवाब देने की कोशिश की। लेकिन, इसके जवाब में ट्रम्प ने यूरोप से आयात हो रही गाड़ियों पर आयात कर लगाने की धमकी दी थी। इससे चिंतित हुए महासंघ ने बाद में नरमाई दिखाई थी। इसी दौरान यूरोपियन आर्मी का गठन करने के लिए शुरू गतिविधियों की भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने आलोचना की थी। अमेरिका नाटो से अलग होगी, ऐसी कड़ी चेतावनी भी ट्रम्प ने दी थी।

वर्ष २०२० के चुनाव में डेमोक्रैट पार्टी के बायडेन की जीत होने के बाद उन्होंने यूरोप से संबंध सुधारने के लिए कदम उठाए थे। प्रौद्योगिकी क्षेत्र का सहयोग बढ़ाने के लिए अमेरिका और यूरोप के स्वतंत्र गुट का गठन भी किया गया था। लेकिन, अब ट्रम्प फिर से राष्ट्राध्यक्ष चुने जाने की संभावना होने से यूरोपिय देश एवं महासंघ के नेतृत्व में बेचैनी फैली है।

अमेरिका के शीर्ष वेबसाईट ‘ब्लूमबर्ग’ ने यह वृत्त जारी किया है कि, ट्रम्प के करिबियों द्वारा यूरोप विरोधी व्यापारी कार्रवाई करने की योजना तैयार की जा रही है। ट्रम्प के फिर से राष्ट्राध्यक्ष होने पर अमेरिका-ईयू व्यापार युद्ध शुरू होगा - अमेरिकी वेबसाईट का दावाइसमें यूरोप से आयात हो रहे उत्पादों पर सीधे १० प्रतिशत कर वसूलने का प्रस्ताव है। साथ ही यूरोप में कार्यरत अमेरिकी कंपनियों से वसुल हो रहे ‘डिजिटल टैक्स’ के विरोध में भी कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए अमेरिका के ‘ट्रेड लॉ’ के ‘सेक्शन ३०१’ का इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है।

यूरोपिय देशों के विरोध में होने वाले संभावित व्यापार युद्ध के पीछे दो अहम वजह होने की ओर ट्रम्प के करीबियों ने ध्यान आकर्षित किया है। चीन के विरोध में आक्रामक नीति अपनाकर कार्रवाई करने के लिए यूरोपिय महासंघ से हो रही देरी और यह कार्रवाई करने से दूर रहने का रवैया कारण है। साथ ही वर्ष २०२१ से लगातार तीन वर्ष अमेरिका और यूरोपिय व्यापार में यूरोप को २०० अरब डॉलर का लाभ प्राप्त हो रहा है। यह मुद्दा दोनों के व्यापार का असंतुलन दर्शाता है, इस ओर भी ट्रम्प के करीबियों ने ध्यान आकर्षित किया है।

इस बीच, ट्रम्प का चुनाव होने की आसार ध्यान में रखकर यूरोपिय महासंघ ने भी संभावित कार्रवाई से बचने की तैयारी शुरू की है। पिछले साल सितंबर महीने में जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेअरबॉक ने अमेरिका का दौरा किया था। इस दौरान ट्रम्प के समर्थक नेताओं से उन्होंने बातचीत की थी। यूरोपियन कमिशन ने भी ट्रम्प का चुनाव होने की पृष्ठभूमि पर अपने अधिकारियों को स्वतंत्र योजना तैयार करने के निर्देश देने का वृत्त सामने आ रहा है।

English

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.