अमेरिका का नया गृह युद्ध रशिया सहित विश्व के लिए अच्छी घटना साबित होगी – रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के पूर्व सलाहकार सर्जेई मार्कोव

मास्को/वॉशिंग्टन – अमेरिका में जल्द ही दूसरे गृह युद्ध की शुरुआत होगी और यह घटना रशिया सहित विश्व के लिए फायदे की साबित होगी, ऐसा बयान रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के पूर्व सलाहकार ने किया है। सर्जेई मार्कोव ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में यह दावा करते हुए अमेरिका में शुरू हुए गृहयुद्ध की वजह से यूक्रेन युद्ध खत्म होगा, ऐसा कहा था। अमेरिका में इस वर्ष के अन्त में राष्ट्राध्यक्ष पद का चुनाव होगा। इस दौरान रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी का राजनीतिक संघर्ष तीव्र होने के संकेत दिए गए हैं।

अमेरिका का नया गृह युद्ध रशिया सहित विश्व के लिए अच्छी घटना साबित होगी - रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के पूर्व सलाहकार सर्जेई मार्कोवअमेरिका में पिछले कुछ सालों में चरम स्तर का राजनीतिक ध्रुवीकरण होता देखा जा रहा है। देश की शीर्ष शिक्षा संस्था, अभ्यास गुट एवं विश्लेषक भी लगातार इसी संभावना पर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। राजनीतिक ध्रूवीकरण के परिणाम के तौर पर बड़े संघर्ष एवं हिंसा शुरू होगी, ऐसी चेतावनी दी जा रही है। ‘ब्लैक लाईव्हज्‌ मैटर’ गुट ने की हुई हिंसा, वर्ष २०२० के चुनावी नतीजे, जनवरी २०२१ में कैपिटल हिल पर हुई हिंसा और बायडेन प्रशासन की नीति इसके लिए ज़िम्मेदार बताई जा रही है।

अमेरिकी शिक्षा संस्था, अमेरिका का नया गृह युद्ध रशिया सहित विश्व के लिए अच्छी घटना साबित होगी - रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के पूर्व सलाहकार सर्जेई मार्कोवमाध्यम एवं अभ्यास गुटों ने किए सर्वे में लगभग ५० प्रतिशत से भी अधिक मतदाताओं ने गृहयुद्ध की संभावना का ज़िक्र किया था। कुछ मतदाताओं ने सरकार के विरोध में हथियार उठाने के लिए तैयार होने का बयान किया था। ऐसी पृष्ठभूमि देश की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति तनाव से भरी दर्शाती है, यह दावा विशेषज्ञ और विश्लेषक कर रहे हैं।

इस पृष्ठभूमि पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष के पूर्व सलाहकार ने अमेरिका के गृहयुद्ध के मुद्दे पर बयान करना ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसमें भी यह गृहयुद्ध रशिया सहित पूरे विश्व के लिए अच्छा होने का उन्होंने किया दावा भी अहमियत रखता है।

इससे पहले रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिका में गृहयुद्ध शुरू होने की संभावना जताई थी। साथ ही अपने बयान में उन्होंने, यह भविष्यवाणी की थी कि, टेक्सास और कैलिफोर्निया दो स्वतंत्र देश होंगे और एलॉन मस्क अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बनेंगे।

English

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.