अमरीकी नेताओं ने की रशिया की कड़ी आलोचना

वॉशिंग्टन, दि. ३: अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प रशिया के साथ संबंध सुधारने की भाषा बोल रहे हैं; वहीं, देश के अन्य नेताओं ने रशिया को लक्ष्य बनाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ा है| अमरीकी सिनेट के वरिष्ठ नेता जॉन मॅक्कॅन ने, रशिया द्वारा फिलहाल चल रहीं गतिविधियाँ ‘शीतयुद्ध’ की प्रतिध्वनि हैं, ऐसी चेतावनी दी है| अमरीका की संयुक्त राष्ट्रसंघ स्थित प्रतिनिधि निक्की हॅले ने भी, देश के राष्ट्राध्यक्षपद के चुनाव में रशिया का हाथ है, इस आरोप का पुनरुच्चारण किया| अमरीका के भूतपूर्व रक्षामंत्री ऍश्टन कार्टर ने, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की अगुआई में रशिया के साथ सबंध अधिक से अधिक बिगड़ते जा रहे हैं, ऐसा दावा किया|

ट्रम्प रशिया के साथ संबंध

जॉन मॅक्कॅन ने ‘एबीसी’ न्यूज चैनल को दिये इंटरव्यू में रशिया की ज़ोरदार आलोचना की| ‘रशिया युक्रेन का विघटन करनें में कामियाब हो रहा है| आखात में रशिया का प्रभाव भारी मात्रा में बढ़ गया है| अमरीका के चुनाव में हस्तक्षेप करने में रशिया को कामयाबी मिली है और फ्रान्स के चुनावों में भी उनका हस्तक्षेप शुरू है| इन गलतियों के लिये उन्हें किसी भी प्रकार की सज़ा नहीं हुई नहीं है| रशियन सरकार साफ़ साफ़ झूठ बोल रही है और इस बात से तथा उनकी अन्य हरकतों से शीतयुद्ध की प्रतिध्वनि उठ रही है,’ ऐसा हमला मॅक्कॅन ने किया|

रशिया द्वारा अमरीकी चुनाव में किया गया हस्तक्षेप और राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के निकटवर्तियों के रशिया के साथ रहे संबंध इनकी भी उन्होंने जोरदार आलोचना की| इसके आगे राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की प्राथमिकताओं पर उचित ध्यान रखना जरूरी है, ऐसा दावा भी उन्होंने किया| मॅक्कॅन ने आरंभ से ही राष्ट्रध्यक्ष ट्रम्प के खिलाफ आक्रामक भूमिका अपनायी है| उनकी रशिया और सीरियासंबंधित बयानबाज़ी की ज़ोरदार आलोचना की है|

सिनेट के वरिष्ट नेता रह चुके मॅक्कॅन के साथ अमरीका की संयुक्त राष्ट्रसंघ स्थित दूत निक्की हॅले ने भी रशिया पर हमला बोल दिया| ‘अमरीका के राष्ट्राध्यक्षपद चुनाव में रशिया का हस्तक्षेप था, इस बारे में हमें किसी भी प्रकार की आशंका नहीं है’ ऐसा हॅले ने स्पष्ट किया| साथ ही, इस मसले पर रशिया के बारे में अच्छा बोलने का और भूमिका बदलने का सवाल ही नहीं उठता, ऐसा उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा|

संयुक्त राष्ट्रसंघ के मंच से हैले ने कई बार रशिया के खिलाफ आक्रामक भूमिका प्रदर्शित की है| ‘इस मामले में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने मुझे छूट दे रखी है| रशियाविरोधी भूमिका से उन्होंने कभी भी मुझसे चर्चा नहीं की हैं’ ऐसा हैले ने स्पष्ट किया|

अमरीका के भूतपूर्व रक्षामंत्री ऍश्टन कार्टर ने भी रशिया पर निशाना साधा है| ‘अपने ३५ साल के कार्यकाल में मै कई बार रशिया के साथ अच्छे संबंध रखने में कामयाब हुआ हूँ| लेकिन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के कार्यकाल में, इस प्रकार के संबंध रखना मुश्किल हुआ है| युक्रेन तथा आखाती देशों में घटित हो रहीं घटनाओं से यह स्पष्ट दिखायी देता है, ऐसा कार्टर ने सुनाया| रशियन सत्ता अमरीका का प्रभाव कम करने के लिये कारनामें कर रही है, ऐसा आरोप उन्होंने किया|

‘ट्रम्प और पुतिन की मुलाक़ात से दोनों देशों के संबंधों में सुधार आ सकता है’ : रशियन प्रवक्ता का दावा

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन और अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इनकी मुलाक़ात से दोनो देशों के बीच का तनाव कम हो सकता है, ऐसा दावा रशिया के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव्ह ने किया| इसके साथ ही, फिलहाल दोनो देशों के बीच के संबंध शीतयुद्ध से भी खराब स्तर पर आये हैं, ऐसी नाराज़गी भी उन्होंने ज़ाहिर की|

Leave a Reply

Your email address will not be published.