‘अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के रशियन संबंधो की वजह से युरोपिय गुप्तचर संस्थाएँ अमरीका को सहायता नहीं करेंगी’ : अमरिकी गुप्तचर विभाग का दावा

वॉशिंग्टन, दि. २३ : अमरीका के नये राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के रशिया के साथ रहनेवाले ‘नज़दीकी’ संबंधो की वजह से युरोपीय मित्रदेश अमरिकी एजन्सियों के साथ गोपनीय जानकारी का आदानप्रदान नहीं करेंगे, ऐसा दावा अमरीका के गुप्तचर विभाग ने किया है| अमरीका के युरोपीय मित्रदेश रहनेवाले जर्मनी, फ्रान्स तथा ब्रिटन जैसे प्रमुख देश उनके नीति में बदलाव कर सकते हैं, ऐसी चेतावनी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी है| राष्ट्राध्यक्षपद पर चयन होने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प और अमरिकी गुप्तचर एजन्सियों के बीच ‘रशिया हैकिंग’ के मसले पर टकराव हुआ था| इसी टकराव के बीच उन्होंने, रशिया के साथ संबंधों में सुधार लाने की बात कही थी|

अमरिकी गुप्तचरशनिवार को अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीका की गुप्तचर एजन्सी ‘सीआयए’ के मुख्यालय की भेंट की थी| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपनी भेट में, ‘सीआयए’ का सबसे अधिक समर्थन करनेवाले व्यक्तियों में मैं शामिल हूँ, यह दावा करते हुए, ‘राष्ट्राध्यक्ष’ के तौर पर एक हजार प्रतिशत मैं ‘सीआयए’ के साथ खड़ा हूँ, ऐसा वचन दिया था| साथ ही, ‘अमरिकी खुफ़िया विभाग और मुझमें विवाद होने का जो चित्र दिखाया गया, उसके लिए मीडिया ज़िम्मेदार है’ ऐसा आरोप राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया था|

इस भेंट के बाद अमरिकी गुप्तचर विभाग ने फिर एक बार राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के बारे में संदेह जताने की वजह से इस ओर ध्यान खींचा गया है| सीआयए के संचालकपद का इस्तीफ़ा देनेवाले जॉन ब्रेनन ने ट्रम्प को सावधानता बरतने का आवाहन किया है| ‘राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प क्या बोलते हैं इसपर सारी दुनिया का ध्यान रहेगा| पूरा विश्‍व उनकी वक्तव्यों को ध्यान से सुनेगा| अगर अमरिकी गुप्तचर एजन्सियाँ राष्ट्राध्यक्ष पर भरोसा नहीं करतीं, तो यह बात हमारे सहकारी देश और दुश्मनों को क्या संदेश देगी, इसके बार में उन्हे सोचना होगा|’ इन शब्दों में ब्रेनन ने ट्रम्प को फटकारा है|

अमरिकी गुप्तचरब्रेनन द्वारा किये गये बयान की कई युरोपीय अधिकारियों ने पुष्टी की है| ‘अमरीका के नये प्रशासन के संदर्भ में उनके देश की गुप्तचर एजन्सियाँ क्या कहती हैं और किस नज़रिये से उनकी ओर देखती हैं, इसपर युरोपीय देशों की नीति निर्भर रहेगी| ब्रिटन और अमरीका की एजन्सियों में एक-दूसरे पर पूरा भरोसा है, जो किसी अज्ञात विशेषोंवाले नये राष्ट्राध्यक्ष की वजह से नष्ट होने की संभावना नहीं है’ ऐसा दावा एक वरिष्ठ युरोपीय अधिकारी ने किया है| ब्रिटीश एजन्सियो के अधिकारियों ने संकेत दिये हैं कि राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और उनके सहकर्मियों के प्रति पूरा भरोसा होने की दृढ़ भावना होने तक, ‘राह देखने’ की नीति पर ज़ोर दिया जायेगा|

कुछ दिन पहले अमरिकी मीडिया में, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और रशिया में घने संबंध होने की बात करनेवाला ‘डॉसिअर’ प्रकाशित हुआ था| इसमें स्थित जानकारी ब्रिटन के अधिकारियों द्वारा दी गयी होने का दावा किया गया था| उसी समय, ट्रम्प प्रशासन के कुछ सहकर्मियों की, रशिया प्रति भावना ‘सॉफ्ट’ होने की जानकारी भी प्रकाशित हुई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.