अमरीका और नाटो द्वारा यूक्रेन को ‘पैट्रियॉट’ मिसाइल्स और लड़ाकू विमान प्रदान करने की गतिविधियां – रशिया की सख्त चेतावनी

‘पैट्रियॉट’ मिसाइल्सवॉशिंग्टन/किव – रशिया यूक्रेन पर हमले बढा रही है और इसी दौरान अमरीका समेत नाटो ने यूक्रेन को नए और नवीनतम हथियार प्रदान करने की तैयारी शुरू की है। रोमानिया में हो रही नाटो की विशेष बैठक में अमरीका और नाटो सदस्य देशों के मंत्रियों ने ऐसे संकेत दिए हैं। इसमें अमरीका के ‘पैट्रियॉट’ मिसाइलों के साथ ‘एफ-१६’ और ‘मिग-२९’ लड़ाकू विमानों का भी समावेश है। अमरीका और नाटो की इन गतिविधियों पर रशिया का तीव्र बयान सामने आया है। यूक्रेन में बढ़ रहे हस्तक्षेप की वजह से अमरीका को गंभीर परिणामों का सामना करना पडेगा, ऐसी चेतावनी रशिया के उप-विदेश मंत्री सर्जेई रिब्कोव ने दी है।

अमरीका के साथ नाटो सदस्य देशों ने यूक्रेन को लगभग २५ अरब डॉलर्स के हथियारों की सहायता की है। इनमें लंबी दूरी के रॉकेटस्‌, टैंक विरोधी मिसाइलें, नैसैम्स हवाई सुरक्षा यंत्रणा और हेलीकॉप्टर्स का समावेश है। हथियारों की इस प्रचंड़ आपूर्ति के बावजूद यूक्रेन लगातार नई-नई यंत्रणाओं की मांग कर रहा है। पिछले महीने से रशिया ने यूक्रेन पर किए बड़े मिसाइल हमलों के बाद यूक्रेन ने अधिक आक्रामकता से अपनी मांग शुरू की है।

अमरीका के अलावा यूक्रेन यूरोपिय देशों से भी लगातार प्रगत मिसाइलें और लड़ाकू विमानों की मांग कर रहा है। इस पर अमरीका और नाटो सदस्य देशों ने चर्चा शुरू की है और पेंटॅगॉन के वरिष्ठ अधिकारी के बयान में सभी विकल्प सामने होने की बात कही गई है। इसमें पैट्रियॉट मिसाइलों का समावेश होने के संकेत अमरीका एवं यूरोप के सूत्रों ने दिए हैं। दूसरी ओर यूरोप के नाटो सदस्य देशों ने यूक्रेन को लड़ाकू विमान देने की गतिविधियां शुरू की है। अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ नामक वेबसाईट ने इससे संबंधित वृत्त जारी किया है।

अमरीका और नाटो की इन गतिविधियों पर रशिया ने सख्त चेतावनी दी है। अमरीका जिस मात्रा में यूक्रेन में हस्तक्षेप और उकसाने वाली गतिविधियां बढ़ाएगी, उसी मात्रा में उसे गंभीर परिणामों का सामना करना पडेगा, ऐसा इशारा रशिया के उप-विदेश मंत्री रिब्कोव ने दिया। रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने भी पैट्रियॉट मिसाइलों के मुद्दे पर अमरीका और नाटो को गंभीर चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.