यूक्रैन का युद्ध अधिक भीषण होगा – पुतिन-मैक्रोन चर्चा के बाद फ्रान्स का इशारा

ukraine-war-putin-macron-2मास्को/पैरिस – रशिया द्वारा यूक्रैन पर हमले में भयंकर विध्वंस और जान का नुकसान हुआ है और पूरा विश्‍व बेबस हो गया है| लेकिन, यह संहार यहीं पर नहीं रुकेगा, बल्कि यह युद्ध अधिक भीषण हो जाएगा, ऐसा इशारा फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने दिया| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पतिन के साथ फोन पर ९० मिनिटों तक की लंबी चर्चा के बाद फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष ने दिया यह इशारा पश्‍चिमी देशों के साथ-साथ पूरे विश्‍व में सनसनी निर्माण कर रहा है|

ukraine-war-putin-macron-3रशिया और यूक्रैन का युद्ध आरंभ हुए आठ दिन बीते हैं और दोनों देशों में यह युद्ध प्रतिदिन अधिक तीव्र होने का चित्र सामने आ रहा है| अमरीका, यूरोप और मित्रदेश यूक्रैन के साथ हैं और उसे हर तरह की आर्थिक और सैन्य सहायता प्रदान कर रहे हैं| साथ ही यूक्रैन की राजधानी किव समेत अन्य अहम शहरों पर कब्ज़ा करने के लिए रशिया व्यापक और तीव्र हमले कर रही है| इस पृष्ठभूमि पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष से दूसरी बार फोन पर बातचीत की और यह बातचीत ध्यान आकर्षित कर रही है|

ukraine-war-putin-macron-1गुरुवार को हुई इस चर्चा के दौरान रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने बिल्कुल स्पष्ट शब्दों में यूक्रैन के निर्धारित उद्देश्य प्राप्त हुए बिना रशिया वापसी नहीं करेगी, यह संकेत दिए| अपने उद्देश्यों में यूक्रैन का निःशस्त्रीकरण एवं उसे बाहरी प्रभाव से अलिप्त रहने की गारंटी देने का समावेश है, यह भी पुतिन ने फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष से कहा है, ऐसा रशिया ने बताया| ‘किसी भी स्थिति में यूक्रैन के लिए निर्धारित किए गए सैन्य उद्देश्यों को रशिया प्राप्त करेगी| लेकिन, इस पर चर्चा करने में समय की बरबादी की कोशिश की गई तो रशिया की माँगें बढ़ सकती हैं’, यह इशारा पुतिन ने दिया, ऐसा रशिया का कहना है|

पुतिन और मैक्रोन की चर्चा के बाद फ्रान्स सरकार ने निवेदन जारी किया| इसमें मैक्रॉन ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष के संपर्क में बने रहने का निर्णय करने की बात स्पष्ट की गई है| पुतिन संघर्ष रोक दें, इसके लिए हर मुमकिन समय तक हम उनसे चर्चा जारी रखेंगे, ऐसा कहकर फ्रेंच राष्ट्राध्यक्ष ने इस चर्चा का समर्थन किया| साथ ही, उन्होंने पुतिन ने यूक्रैन को लेकर अपनाए आक्रामक रवैये का ज़िक्र किया| ‘यूक्रैन में संघर्ष पुतिन का युद्ध है| पुतिन को पूरे युक्रैन पर कब्ज़ा चाहिए| इसकी वजह से आनेवाले समय में युक्रैन का युद्ध अधिक भीषण होगा’, ऐसा इशारा फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष मैक्रॉन ने दिया| फ्रान्स के विदेशमंत्री य्वेस ले द्रिआन ने भी अपनी वार्तापरिषद में यही बात दोहराई हुई देखी गई है|

इसी बीच पुतिन की बेबाक हरकतों की वजह से पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा निर्माण हुआ है, यह आरोप ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने लगाया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.