क्रिमिआ मसले पर युक्रेन ने रचा नया संघर्ष छेड़ने का षडयंत्र : रशियन राष्ट्राध्यक्ष का आरोप

मॉस्को, दि. ११ (वृत्तसंस्था) – युक्रेन की सत्ता हड़पनेवालों ने, शांतिपूर्ण मार्ग से क्रिमिआ के मसले का हल निकालने के बजाय आतंकवाद की रणनीति की साज़िश रची है, ऐसा आरोप रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया| बुधवार को रशिया की खु़फ़िया एजन्सी ने, क्रिमिआ में आतंकवादी हमले करने की योजना नाक़ाम करने के साथ साथ, युक्रेन की खु़फ़िया एजन्सियों का नेटवर्क ध्वस्त किया होने का ऐलान किया था| इस पृष्ठभूमि पर, रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने युक्रेन के सरकार पर यह आरोप किया| लेकिन युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने रशिया के आरोपों का इन्कार करते हुए, रशिया युक्रेन पर नये हमले की तैयारी कर रहा है, ऐसा कहा है|

क्रिमिआकुछ दिन पहले युक्रेन ने क्रिमिआ में घुसपैठ करने की तथा सशस्त्र हमले की कोशिश की होने की जानकारी रशिया की खु़फ़िया एजन्सी ‘एफएसबी’ने दी थी| रशिया की एजन्सी ने ये दोनों प्रयास ध्वस्त कर दिए थे, इसमें रशियन खु़फ़िया एजन्सी का एक गुप्तचर अधिकारी तथा एक जवान मारे गये होने का दावा ‘एफएसबी’ ने किया | ६ और ७ अगस्त को, युक्रेन ने भेजे हुए आतंकवादियों के खिलाफ़ की गई कार्रवाई में गुप्तचर अधिकारी की मौत हुई| वहीं ८ अगस्त को युक्रेन ने क्रिमिआ में घुसपैठ की कोशिश करते समय की हुई गोलीबारी में एक रशियन सैनिक की मौत हुई होने की जानकारी रशिया की खु़फ़िया एजन्सी ने दी|

‘युक्रेन सरकार ने क्रिमिआ के बुनियादी ढ़ाचें में घातपात करने की योजना बनायी है| क्रिमिआ के चुनाव तथा सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता को बरबाद करने के लिए युक्रेन खूनखराबा और आंतकी हमलों का षडयंत्र रच रहा है| घुसपैठ के प्रयासों को बल देने के लिए युक्रेन की सेना द्वारा भारी मात्रा में गोलीबारी हुई है| इस समय, बम, सुरंग और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है, ऐसा दावा ‘एफएसबी’ ने किया| इस कार्रवाई में युक्रेनी नागरिक के साथ कई अन्य लोगों की गिरफ़्तारी हुई होकर, युक्रेन की खु़फ़िया एजन्सी का नेटवर्क ध्वस्त किया होने की जानकारी दी गयीं है|

ukraineरशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने इस घटना की गंभीरता से दखल ली है| घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत ‘सिक्युरिटी काऊन्सिल’ की बैठक बुलाकर, क्रिमिआ की जनता तथा बुनियादी ढ़ाँचे की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने का फैसला किया गया| इम् समय, राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने युक्रेन सरकार के खिलाफ़ गंभीर आरोप किये हैं|

‘युक्रेन सरकार बहुत ज़्यादा ख़तरनाक खेल खेल रही है| युक्रेन में सत्ता छिननेवालों ने, शांति का मार्ग अपनाने के बजाय आतंक का सहारा लेने की शुरूआत की है| रशिया इसका कड़ा जवाब देकर ही रहेगा| युक्रेन क्रिमिआ में हिंसा और संघर्ष शुरू करने का षड़यंत्र रच रहा है| युक्रेन की जनता का ध्यान स्थानिक समस्याओं से हटाने के लिए यह साजिश की गई है| युक्रेन के ये कारनामें गुनाहगारी प्रकार के हैं’, ऐसा आरोप रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने लगाया है|

युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष पेट्रो पोरोशेन्को के साथ, रक्षा विभाग और नैशनल सिक्युरिटी काऊन्सिल ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष के आरोपों का साफ़ शब्दों में खंडन किया है| ‘रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने किये हुए आरोप यानी युक्रेन के खिलाफ़ नया लष्करी आक्रमण करने की धमकी का समर्थन करने के लिए आगे किया गया खोख़ला कारण है| ‘युक्रेन के डोन्बास प्रांत में रशियन सेना नहीं है’ इस रशिया द्वारा किये जानेवाले दावे की तरह ही युक्रेन पर किये जानेवाले आरोप झूठे हैं,’ ऐसा प्रत्युत्तर पोरेशेन्को ने दिया| युक्रेन के संयुक्त राष्ट्र संघ में रहनेवाले राजदूत ने, क्रिमिआ में चल रहा घटनाक्रम, यह सन २००८  में जॉर्जिया में हुए घटनाओं जैसा होने का दावा कर, रशिया ही नया संघर्ष शुरू करेगा, ऐसा डर जताया| रशिया ने सन २०१४ में क्रिमिआ पर कब्ज़ा करने के बाद पूर्व युक्रेन में शुरू हुए संघर्ष में, अबतक तक़रीबन नौ हज़ार से अधिक लोगों की जानें गयी हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.