युरोपियन महासंघ एवं नाटो के समभाग पर, यूक्रेन में सार्वमत लिया जाएगा- राष्ट्राध्यक्ष पोरोशेन्को की घोषणा

किव्ह: यूरोपीय महासंघ एवं नाटो में शामिल होंगे या नहीं इसपर यूक्रेन में जल्द ही सार्वमत लिया जाएगा, ऐसी घोषणा यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष पेट्रो पारोशेन्को ने की है। यूक्रेन की अधिकतम जनता उससे अनुकूल होने के संकेत यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने दिए हैं। इसपर रशिया से तीव्र प्रतिक्रिया आ सकती है। यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के विरोध में इससे पहले भी कड़ी प्रतिक्रिया देने वाले रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन इन पर दबाव बढ़ने का दावा माध्यम कर रहे है।

यूक्रेन में सार्वमत

सन २०१४ में यूक्रेन के ‘क्रीमिआ’ प्रांत का कब्जा लेकर रशिया ने यह भूभाग अपने देश से जोड़ा है। इसके बाद यूक्रेन के समर्थन मे रहे पाश्चात्य देशों के साथ रशिया का तनाव बहुत बढ़ा था। यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष पेट्रो पोरोशेन्को कट्टर रशिया विरोधक के तौर पर पहचाने जाते हैं। उनके नीति की वजह से युक्रेन एवं रशिया में दूरी बढ़ने की आरोप रशिया से किया जा रहा है और पोरोशेन्को ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण घोषणा करके रशिया की चिंता बढ़ाई है। अपना देश मे जल्द ही युरोपियन महासंघ एवं नाटो में शामिल होने पर सार्वमत लिया जाएगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष पोरोशेन्को ने घोषित किया है। तथा यूरोपीय एकता के लिए यूक्रेन वचनबद्ध होने का दावा भी पोरोशेन्को ने किया है।

इससे पहले भी यूक्रेन को युरोपियन महासंघ का सदस्यत्व तथा नाटो का सदस्यत्व देने पर चर्चा हुई थी। उस समय रशिया ने तीव्र प्रतिक्रिया दी थी। एक समय पर सोवियत रशिया का भाग होने वाले यूक्रेन को नाटो का सदस्यत्व को देकर नाटो द्वारा रशिया के प्रभाव क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप रशियाने किया था। तथा रशिया यह कभी भी सहन नहीं करेगा तथा नाटो के इन कारवाईयों का प्रत्युत्तर दिया जाएगा, ऐसा रशिया मी सूचित किया था। युक्रेन के युरोपीय महासंघ मे शामिल होने की बात पर रशिया से कड़ा विरोध किया जा रहा है।

यूक्रेन में सार्वमत

इस पृष्ठभूमि पर पोरोशेन्को ने महासंघ तथा नाटो में यूक्रेन के शामिल होने पर सार्वमत की घोषणा की है। इसकी वजह से रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन चिंता में पड़े हैं, ऐसा दावा यूरोपियन माध्यम कर रहे हैं। तथा इसपर रशिया से तीव्र प्रतिक्रिया आएगी, ऐसा दावा कुछ अखबार कह रहे हैं।

दौरान आने वाले हफ्ते में ऑस्ट्रिया की राजधानी व्हिएन्ना में अमरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और रशिया के विदेश मंत्री सर्गेइ लैव्हरोव्ह की मुलाकात होने वाली है। इस मुलाकात में सिरिया और यूक्रेन की समस्या अग्रणी होगी, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है। साथ ही यूक्रेन के पूर्व भाग मे रशिया की आक्रामकता से असुरक्षित बना है और यह मुद्दा अमरिका के विदेशमंत्री रशियन विदेश मंत्री के सामने उपस्थित करेंगे, ऐसा सूत्रों का कहना है। तथा रशिया से यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष द्वारा किये घोषणा पर तीव्र प्रतिक्रिया जताई जाएगी, ऐसी गहरी आशंका व्यक्त हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.