पाकिस्तान की गोलीबारी का भारत द्वारा करारा जवाब

जम्मू, दि. ११ :  पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रणरेखा पर फिर से गोलीबारी और मॉर्टर्स के हमले किए हैं| इन हमलों में एक स्थानीय महिला की मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है| साथ ही, एक स्कूल की ईमारत का भी भारी मात्रा में नुकसान हुआ है| भारत ने पाकिस्तान के इस हमले का करारा जवाब दिया है और भारत ने की हुई जवाबी कार्रवाई में पीओके स्थित पाकिस्तानी बंकर्स का भारी मात्रा में नुकसान हुआ है, ऐसा सामने आया है| साथ ही, भारत की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई है, ऐसा दावा पाकिस्तान ने किया है|

गोलीबारी

पाकिस्तान ने बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे नियंत्रण रेखा पर राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी करनी शुरू की थी| नियंत्रण रेखा से सटे गाँवों को निशाना बनाते हुए किए गए इस हमले में, पाकिस्तान की ओर से ८२ एमएम से लेकर १२० एमएम के मॉर्टर्स दागे गए| इस हमले में एक स्थानीय महिला की मौत हुई और इस महिला का पति गंभीर रूप से घायल हुआ है| इसके बाद इस इलाके में तैनात भारतीय सेना की चौकी द्वारा पाकिस्तान के इस उक़नेवाले हमले का करारा जवाब दिया गया|

भारत की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की भारी मात्रा में हानि हुई है, ऐसी ख़बर है| साथ ही, भारत की इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई और तीन पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए, ऐसा दावा पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा है| गोलीबारी में पहली शुरूआत भारत की ओर से की गई, ऐसा उलटा इल्ज़ाम पाकिस्तान ने लगाया है और भारत के पाकिस्तान स्थित उपउच्चायुक्त जे.पी. सिंग को समन्स दिया गया है|

१ मई के दिन पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रणरेखा पर भारी मात्रा में गोलीबारी की थी| साथ ही, पाकिस्तानी सेना के ‘बॉर्डर ऍक्शन टीम’ ने (बीएटी) नांगी टेकरी सेक्टर में २५० मीटर अंदर घुसपैठ करके भारत के दो शहीद जवानों का सिर काटकर शवों के साथ बर्बरता का व्यवहार किया था| इसके पश्‍चात सीमा पर तनाव बढ़ा है| साथ ही, पाकिस्तान ने अब तक छह बार संघर्षबंदी का उल्लंघन किया है, जिसका भारत ने आक्रामक जवाब दिया है| भारत ने २ मई के दिन की हुई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के आठ जवान मौत के घाट उतार दिये गये थे| भारतीय सेना की टैंकभेदी तोपों ने जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा से सटे पाकिस्तानी सेना के बंकर्स ध्वस्त किए थे| इस संदर्भ में कुछ विडियो जारी हुए है, लेकिन भारतीय सेना ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.