अमरीका ईरान को परमाणु अस्त्र से सज्जित होने ही नहीं देगी – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष का इस्रायल को नया आश्वासन

वॉशिंग्टन/वियना – अमरीका ईरान के साथ कर रही परमाणु समझौता राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की बनाई गई ‘रेड लाईन’ यानी मर्यादा का उल्लंघन है। यह समझौता ईरान पर परमाणु बम से सज्जित होने के लिए सहायक साबित होगा, ऐसी चेतावनी इस्रायल के प्रधानमंत्री येर लैपिड ने दी थी। इस पर अमरीका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु अस्त्र से सज्जित होने नहीं देगी, ऐसा आश्वासन राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने इस्रायली प्रधानमंत्री लैपिड से चर्चा के दौरान दिया है। लेकिन, इससे इस्रायल के प्रधानमंत्री संतुष्ट नहीं हुए, ऐसा दावा इस्रायली माध्यम कर रहे हैं।

ईरान का परमाणु समझौता अंतिम चरण में है और अगले कुछ दिनों में यह समझौता हो जाएगा, ऐसा दावा यूरोपिय महासंघ के वरिष्ठ नेता कर रहे हैं। इस परमाणु समझौते के लिए ईरान ने अमरीका से पुख्ता गारंटी की माँग की है। बायडेन प्रशासन ने ईरान की इस माँग पर प्रतिक्रिया दर्ज़ नहीं की है लेकिन, पहले की तुलना में अमरीका इस परमाणु समझौते से काफी करीब होने का दावा वाईट हाऊस कर रहा है।

पर, यह समझौता ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नहीं रोकेगा बल्कि, इसे गति देनेवाला है, इस्रायल यह आरोप लगा रहा है। इस्रायल के प्रधानमंत्री येर लैपिड ने चार दिन पहले यह चेतावनी दी थी। साथ ही ईरान के साथ यह समझौता करके राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने खुद बनाई हुई ‘रेड लाईन’ का उल्लंघन कर रहे हैं, इसकी याद भी लैपिड ने दिलायी थी। ईरान के साथ ऐसा बुरा  परमाणु समझौता करने के बजाए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन इससे पीछे हटें, यह आवाहन भी लैपिड ने किया था।

इस्रायली प्रधानमंत्री के इस आवाहन का संज्ञान लेकर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने प्रधानमंत्री लैपिड के साथ ४५ मिनिटों तक फोन पर बातचीत की। ईरान का परमाणु समझौता और ईरान से बने खतरे के मुद्दे पर दोनों नेताओं की चर्चा होने का दावा किया जा रहा है। अमरीका ईरान के साथ २०१५ में किया गया परमाणु समझौता पुनर्जीवित कर रही है, फिर भी ईरान को परमाणु अस्त्र से सज्जित होने ना देने की अपनी भूमिका पर कायम है, यह आश्वासन बायडेन ने इस्रायली प्रधानमंत्री को दिया।

साथ ही ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ को आतंकी संगठनों की सूचि से हटाना मुमकिन नहीं होगा, इस पर भी बायडेन-लैपिड में चर्चा हुई, ऐसा इस्रायली माध्यमों का कहना है। लेकिन, बायडेन प्रशासन ईरान के साथ कर रहा परमाणु समझौता किसी भी स्थिति में इस्रायल की सुरक्षा के लिए सहायक नहीं है, यह इस्रायल का पुख्ता खयाल है। इस वजह से अमरीका और पश्चिमी देशों ने ईरान के साथ परमाणु समझौता किया तो भी इस्रायल आत्मरक्षा का अधिकार रखता है, इसकी याद प्रधानमंत्री लैपिड ने दिलायी।

इसी बीच अमरीका के साथ परमाणु समझौता करने की तैयारी में होनेवाले ईरान ने नातांज़ परमाणु प्रकल्प में युरेनियम संवर्धन बढ़ाने की चिंता अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग ने अपनी नई रपट में जतायी है। परमाणु ऊर्जा आयोग की यह रपट अमरीका-ईरान परमाणु समझौते पर असर कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.