ईरान के परमाणु समझौते को अमरीका की शासक पार्टी से ही विरोध

वॉशिंग्टन – अंतिम चरण में पहुँचे ईरान के परमाणु समझौते को पूरा करने के लिए बायडेन प्रशासन की जोरदार गतिविधियॉं हो रही हैं| इसके लिए विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने इस्रायल और खाड़ी देशों को रिज़ाने की कोशिश की हैं| लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की शासक डेमोक्रैट पार्टी से ही इस परमाणु समझौते का विरोध तीव्र हो रहा है| डेमोक्रैट के १८ सदस्यों ने ईरान के साथ हो रहा संभावित समझौता बड़ी चिंता का मुद्दा साबित होगा, यह इशारा दिया हैं| इस मुद्दे पर ज्यादा देर तक शांत रहना उचित नहीं होगा, ऐसा कहकर इन १८ सांसदों ने परमाणु समझौते का विरोध किया|

चार दिन पहले अमरिकी प्रतिनिधि सदन की ‘फॉरिन अफेअर्स कमिटी’ के विपक्षी सदस्यों ने ईरान के परमाणु समझौते के विरोध में वार्तापरिषद का आयोजन किया था| अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने सख्त प्रतिबंध लगाकर ईरान पर दबाव बनाए रखा था| लेकिन, बायडेन प्रशासन की भूमिका गलत परमाणु समझौते को बढ़ावा देनेवाली हैं, ऐसी आलोचना रिपब्लिकन पार्टी के नेता एण्डी बार ने की थी|

रिपब्लिकन पार्टी ने किए इस विरोध के कुछ ही घंटे बाद राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की डेमोक्रैट पार्टी से भी परमाणु समझौते का विरोध करने की आवाज़ तीव्र हो रही हैं| १८ डेमोक्रैट सदस्यों ने सार्वजनिक तौर पर बायडेन प्रशासन की परमाणु समझौते के लिए हो रही गतिविधियों का विरोध किया| जोश गॉथिमेर, एलेन लुरिया, डोनाल्ड नॉरक्रॉस, डिन फिलिप्स और युआन वर्गास ने वार्तापरिषद लेकर ईरान के परमाणु समझौते को विरोध दर्शाया| इसके अलावा १३ सदस्यों ने इससे संबंधित लिखीत समझौते पर अपनी आपत्ति जताई|

वियना में हो रही बातचीत में ईरान ने रिवोल्युशरी गार्डस् को आतंकी सुचि से हटाने की मॉंग की| बायडेन प्रशासन इसके लिए भी तैयार हैं, ऐसीं खबरें प्राप्त हो रही हैं| इसपर डेमोक्रैट पार्टी के सदस्य ही राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के निर्णय पर गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं| ईरान की सबसे निर्दयी, क्रूर समझी जा रहीं रिवोल्युशनरी गार्डस् को आतंकी संगठनों की सुचि से हटाने का निर्णय कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा, यह गॉथिमेर ने ड़टकर कहा|

‘पुराने परमाणु समझौते की वजह से ईरान का परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं था और नया परमाणु समझौता भी ईरान को परमाणु अस्त्र बनाने से रोक नहीं सकता हैं तो इस परमाणु समझौते की जरूरत ही नहीं हैं’, ऐसा एलेन लुरिया ने कहा हैं| इस परमाणु समझौते का विरोध कर रहें डेमोक्रैटस् सांसदों की संख्या फिलहाल १८ हैं, लेकिन, आनेवाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ सकती  हैं, ऐसें दावे किए जा रहे हैं|

बायडेन की पार्टी के वरिष्ठ सिनेटर्स इस परमाणु समझौते पर खूश ना होने का दावा विश्‍लेषक कर रहे हैं| इस वजह से अमरिकी सिनेट और कांग्रेस इस परमाणु समझौते को पारित करना कठिन होगा, ऐसा अमरिकी माध्यमों का कहना हैं|

इसी बीच, बायडेन प्रशासन नए परमाणु समझौते के लिए गतिविधियों की तीव्रता बढ़ा रहा हैं और इसी बीच यह दावा किया जा रहा है कि, ईरान ने नातांज़ परमाणु प्रकल्प के सेंट्रीफ्यूजेस इस्फाहन के परमाणु प्रकल्प में भेज दिए हैं| नातांज़ परमाणु प्रकल्प अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग की निगरानी में आता हैं| इस्फाहन परमाणु प्रकल्प आयोग ने अपने निगरानी से हटाया हैं| इसका लाभ उठाकर ईरान ने नातांझ परमाणु केंद्र के सेंट्रीफ्यूजेस् इस्फाहन पहुँचाया हैं, ऐसीं खबरें भी प्राप्त हो रही हैं|

यह बात भी परमाणु समझौते का समर्थन कर रहें अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को मुश्किलों में धकेल सकती हैं| साथ ही इस्रायल एवं अमरीका के खाड़ी क्षेत्र के अन्य मित्रदेश परमाणु समझौते के मुद्दे पर अमरीका के खिलाफ जाते दिख रहे हैं| इसका काफी बड़ा दबाव बायडेन प्रशासन पर बना हैं| ऐसी स्थिति में परमाणु समझौते का विरोध कर रहें स्वपक्षीय जनप्रतिनिधियों की वजह से बायडेन प्रशासन की चुनौतियॉं तीव्र हुई हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.