नाइजीरिया का आतंकवादी संगठन ‘बोको हराम’ का प्रमुख मारा गया होने का दावा – ‘आयएस’ ने हमला करने का शक

‘बोको हराम’ का प्रमुखअबुजा – नाइजीरिया का आतंकवादी संगठन ‘बोको हराम’ का प्रमुख अबुबाकर शेकाऊ ढेर हुआ होने का दावा किया जा रहा है। कुछ दिन पहले अफ्रीका के ‘आयएस’ से जुड़े आतंकवादी संगठन ने ‘बोको हराम’ के अड्डे पर ज़ोरदार हमला किया था। उसमें बुरी तरह घायल हुए शेकाऊ की मृत्यु की ख़बर अमरीका के अग्रसर अख़बार ने दी है। अगर शेकाऊ की मृत्यु होने की खबर सच है, तो यह बात अफ्रीका में चलाई जा रही आतंकवाद विरोधी मुहिम के लिए सकारात्मक घटना है, ऐसी प्रतिक्रिया अमरिकी अधिकारियों ने दी है।

अफ्रीका के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन के रूप में ‘बोको हराम’ जाना जाता है। नाइजीरिया, नाइजर, चाड और कॅमेरून इन देशों में इस संगठन का जाल फैला है। नाइजीरिया का ईशान्य भाग और चाड लेक का भाग इस इलाके पर इस आतंकवादी संगठन का वर्चस्व माना जाता है। अलकायदा से जुड़े गुट के रूप में जाने जानेवाले ‘बोको हराम’ ने पिछले कुछ सालों में अपनी अलग ही पहचान तैयार की थी। इस संगठन के कुछ सदस्य ‘आयएस’ में सहभागी होने के बाद भी बताई जाती है।

‘बोको हराम’ का प्रमुखपिछले दशक भर में बोको हराम ने किए आतंकवादी हमलों में १० हज़ार से अधिक लोग मारे गए हैं। नाइजीरिया में लाखों नागरिकों को इस कारण विस्थापित होना पड़ा है। कुछ साल पहले सैकड़ों छात्राओं का अपहरण करने की घटना से, यह संगठन चर्चा का विषय बना था।

नाइजीरिया तथा अन्य देशों में बोको हराम के खिलाफ बार-बार व्यापक लिस्ट करी मुहिम में चलाने का दावा किया है। लेकिन उसके बाद भी इस संगठन को नष्ट करना अफ्रीकी देशों को संभव नहीं हुआ है। नजरिया के लश्कर ने कई बार बोको हराम का सरगना शेकाऊ कुमार ने के दावे भी किए थे। लेकिन उसके बाद भी वह जिंदा होने के बाद सामने आई थी।

‘बोको हराम’ का प्रमुखइस सारी पृष्ठभूमि पर, अबुबाकर शेकाऊ की मौत यह गौरतलब घटना साबित हुई है। कुछ दिन पहले उत्तर नाइजीरिया के ‘संबिसा फॉरेस्ट’ इलाके में ‘आयएस’ के आतंकवादियों ने बोको हराम के अड्डे पर हमला किया पुस्तक । हमले के दौरान आयएस द्वारा शेकाऊ को पकड़ने की कोशिश की गई। लेकिन पकड़ा ना जाएँ इसलिए उसने खुद पर गोली चलाई, ऐसा बताया जाता है। इसमें बुरी तरह घायल हुए शेकाऊ की मृत्यु हुई बताई जा रही है। नाइजीरिया की यंत्रणाओं ने इस मामले में अभी तक ठोस पुष्टि नहीं की है। लेकिन अमरीका के अग्रसर अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने शेकाऊ की मृत्यु होने की खबर दी है। अफ्रीका के विभिन्न अधिकारी, गुप्तचर यंत्रणा तथा इन यंत्रणाओं ने टैप किया संभाषण, इनके हवाले से यह दावा किया होने की बात इस अखबार की खबर में बताई गई है। इसमें ऐसा भी कहा गया है कि शेकाऊ ने खुद को बांधे हुए बम से विस्फोट कराया।

इसी बीच, शुक्रवार को नाइजीरिया के कदुना हवाई अड्डे के नजदीक हुए एक अपघात में देश के लष्करप्रमुख इब्राहिम अताहिरु की मृत्यु हुई है। उनके साथ लष्करी विमान में प्रवास कर रहे अन्य १० लोगों की भी मृत्यु होने की बात लष्करी प्रवक्ता द्वारा बताई गई। खराब हवामान के कारण विमान अपघात हुआ और उसी में उनकी मृत्यु होने की प्राथमिक जानकारी दी गई है। अताहिरु ने जनवरी महीने में लष्कर प्रमुख के तौर पर बागडोर संभाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.