अफ़गानिस्तान के ५१ प्रतिशत क्षेत्र पर तालिबान का कब्जा – अफ़गान वृत्तसंस्था का सर्वे

काबुल – तालिबान के आतंकियों ने कुंदूज़ प्रांत के अहम शहरों पर कब्जा किया है और इनमें लष्करी अड्डों का भी समावेश है। इसके साथ ही अफ़गानिस्तान के कुल ५१ प्रतिशत क्षेत्र पर अब तालिबान ने नियंत्रण स्थापित किया है। बीते चार महीनों में तालिबान की हरकतों की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की बात भी अफ़गानिस्तान की वृत्तसंस्था ने अपने सर्वेक्षण में कही है। इसी बीच, अफ़गानिस्तान में तैनात सेना की वापसी करने के मुद्दे पर अमरीका का बायडेन प्रशासन मुश्‍किलों में घिरा है।

afghan-land-talibanएक साल पहले तालिबान के साथ शांति समझौता करते समय अमरीका ने वर्ष २०२१ के मई महीने से पहले अफ़गानिस्तान में तैनात अपनी पूरी सेना हटाने की बात स्वीकार की थी। इसके बदले में तालिबान ने अफ़गानिस्तान में जारी हिंसा बंद करने की तैयारी दिखाई थी। साथ ही अल कायदा के साथ संबंध ना रखने का वादा भी तालिबान ने किया था। लेकिन, बीते कुछ हफ्तों से अफ़गानिस्तान में तालिबान के भीषण हमलों का सत्र जारी है।

afghan-land-talibanइन हमलों में सैंकड़ों अफ़गान नागरिक और सरकारी अधिकारी एवं लष्करी सैनिक मारे गए हैं। इसके साथ ही तालिबान ने अफ़गानिस्तान की सरकार की तुलना में अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण प्राप्त किया है। अफ़गान वृत्तसंस्था ने जारी किए सर्वेक्षण रपट के अनुसार अफ़गानिस्तान के ५१ प्रतिशत क्षेत्र पर तालिबान का नियंत्रण है और मात्र ४९ प्रतिशत क्षेत्र अफ़गान सरकार के नियंत्रण में है। नवंबर २०२० से फ़रवरी २०२१ तक के चार महीनों के दौरान तालिबान ने काफी बड़े क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित किया है, ऐसा दावा वर्णित वृत्तसंस्था ने किया है।

afghan-land-talibanकम से कम तीन लाख चौरस किलोमीटर से अधिक क्षेत्र पर तालिबान ने कब्जा किया है। वहीं तीन लाख चौरस किलोमीटर से कम क्षेत्र अब अफ़गानिस्तान की गनी सरकार के नियंत्रण में है। लेकिन, तालिबान के प्रवक्ता ने यह दावा किया है कि, अफ़गानिस्तान के ७० प्रतिशत क्षेत्र पर तालिबान का कब्जा है। इसी बीच, अफ़गानिस्तान के क्षेत्र पर तालिबान ने कब्जा किया होने के बावजूद इस क्षेत्र का नियंत्रण पाकिस्तान से किया जा रहा है, यह आरोप भी अफ़गानिस्तान ने लगाया है। तालिबान के नेता आज भी पाकिस्तान में बैठकर अफ़गानिस्तान पर कब्जा करने की योजना तैयार करते हैं। यहां की जनता पर हमले करने की साज़िश करते हैं, ऐसा आरोप अफ़गानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहिब ने लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.