अफ़गान सेना और तालिबान के बीच संघर्ष शुरू – सात सैनिक और तालिबान कमांडर सहित १८ की मौत

Baghlan-forcesकाबुल – बीते चौबीस घंटों के दौरान अफ़गानिस्तान में तालिबान के साथ हुए संघर्ष और बम विस्फोट की वारदातों में सात सैनिकों के साथ कुल १९ लोग मारे गए हैं। इसी दौरान बल्ख और कुंदुज़ प्रांत में अफ़गान सेना की कार्रवाई में तालिबानी कमांडर के साथ १८ लोग मारे गए।

शनिवार की रात तालिबानी आतंकियों ने कुंदुज़ में इमाम साहिब ज़िले में स्थित अफ़गान सुरक्षा चौकियों पर हमले किए। इसके बाद अफ़गान सुरक्षा बल और तालिबान के बीच हुए संघर्ष के दौरान सात सैनिक और सात हमलावर मारे गए। इस हमले के कुछ घंटे बाद ही बल्ख प्रांत में अफ़गान सुरक्षा बलों ने ११ तालिबानियों को ढ़ेर किया। इसमें तालिबानी कमांडर मुल्लाह शाकुर के मारे जाने की जानकारी भी अफ़गान सेना ने साझा की।

afghan-military-talibanइसके अलावा अफ़गानिस्तान के घोर में आतंकियों ने किए भीषण बम धमाके में १२ लोग मारे गए और १०० से अधिक घायल हुए। घोर में सुरक्षा बल और सरकारी दफ्तर को लक्ष्य करने के लिए यह धमाका किया गया था। इस विस्फोट से नज़दिकी इलाकों की इमारतों का भी नुकसान हुआ। इस विस्फोट की तीव्रता ज्यादा होने से इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने का ड़र व्यक्त किया जा रहा है।

इसी बीच अमरीका ने अफ़गानिस्तान में हवाई हमले किए और कतार के दोहा में अमरीका और तालिबान के बीच हुए शांति समझौते का उल्लंघन किया है, यह बयान तालिबान ने जारी किया है। अफ़गानिस्तान में तैनात अमरिकी सेना ने तालिबान का यह आरोप ठुकराया है। तालिबान के हमलों से अफ़गानिस्तान की सुरक्षा बलों की सुरक्षा करने के लिए अमरीका ने यह हवाई हमले किए हैं, यह बयान अफ़गानिस्तान स्थित अमरिकी सेना के प्रवक्ता कर्नल सनी लेगट्ट ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.