अफ़गान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में १५२ पाकिस्तानी आतंकी ढ़ेर

काबुल – तालिबान के खिलाफ अफ़गान सुरक्षा बलों ने हेल्मंड़ और कंधार प्रांतों में बड़ी कार्रवाई करके ७० तालिबानी कमांडर्स को ढ़ेर किया है। इसी बीच १५२ पाकिस्तानी आतंकी भी मारे गए हैं, यह जानकारी अफ़गानिस्तान के अंतर्गत मंत्रालय ने साझा की है। अफ़गानिस्तान में पाकिस्तानी आतंकी बड़ी मात्रा में सक्रिय होने का दावा पहले ही संयुक्त राष्ट्रसंघ की रपट में किया गया था। इसके पुख्ता सबूत इस कार्रवाई से सामने आए हैं।

afghan-pakअफ़गानिस्तान के हेल्मंड और कंदहार में बीते महीने में तालिबान ने बड़ी मात्रा में हिंसा की थी। बीते २५ दिनों में तालिबान के हमलों में १३४ बेकसूर आम नागरिक मारे गए हैं। इस पृष्ठभूमि पर अफ़गान सुरक्षा बलों ने तालिबान के इन हमलों को प्रत्युत्तर देने के लिए जोरदार जवाबी कार्रवाई करना शुरू किया था। इस दौरान ७० तालिबानी कमांडर ढ़ेर हुए हैं और साथ ही बड़ी संख्या में तालिबानी आतंकी भी मार गिराए गए हैं। इनमें से १५२ आतंकी पाकिस्तानी होने का दावा अफ़गानिस्तान के अंतर्गत मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरिन ने किया है।

तारिक अरिन ने इस दौरान मारे गए तालिबानी कमांडर और पाकिस्तानी आतंकियों के नामों की सुचि भी सार्वजनिक की है। अफ़गानिस्तान के हेल्मंड प्रांत में सुरक्षा बलों ने २० तालिबानी कमांडर्स को मार गिराया है। कंधार में ४० और उर्ज़ुगन में १० और गज़नी में १० तालिबानी कमांडर्स मारे गए हैं, यह जानकारी अरिन ने प्रदान की।

इसी बीच रविवार रात के समय अफ़गानिस्तान के कुंदूज़ स्थित दश्‍त ए अर्ची जिले में अफ़गान सुरक्षा बल और तालिबान के बीच तीव्र संघर्ष हुआ। तालिबान ने इस जिले में अफ़गान सुरक्षा बलों की चौकियों पर हमले किए और इस दौरान सुरक्षा बल के तीन सैनिक मारे गए। इस संघर्ष के दौरान अफ़गान वायुसेना ने भी हमले किए। इस बीच ८ तालिबानी मारे गए हैं और १३ से अधिक घायल होने का वृत्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.