अफ़गानिस्तान की सीमा पर तालिबान-ईरानी सैनिकों का संघर्ष – ईरानी सैनिकों को मार गिराने का तालिबान ने किया दावा

दुबई/तेहरान – हेल्मंड नदी के जल विभाजन को लेकर ईरान और अफ़गानिस्तान की तालिबानी हुकूमत के बीच शुरू विवाद संघर्ष में तब्दिल हुआ है। पिछले २४ घंटे के दौरान दोनों देशों की सीमा पर ईरान के सैनिक और तालिबान के शुरू संघर्ष में ईरान के दो सैनिक और तालिबान का एक कमांडर मारा गया है। इस संघर्ष के दौरान हमारे कमांडर ईरानी सैन्य चौकी तक जा पहुंचे थे, यह साझा करनेवाला वीडियो तालिबान ने जारी किया है। इसके साथ ही तालिबानी हुकूमत जल विभाजन को लेकर बनाए अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करें और धमकाने की बयानबाजी ना करें, ऐसी चेतावनी ईरान ने दी है।

पिछले कुछ दिनों से ईरान और अफ़गानिस्तान में जल विभाजन के मुद्दे पर तनाव निर्माण हुआ है। अफ़गानिस्तान में हेल्मंड और ईरान में हेमोंद नाम से जानी जा रही नदी के जल विभाजन पर तालिबान और ईरान आमने-सामने खड़े हुए थे। पांच दशक पहले ईरान और अफ़गानिस्तान की उस समय की हुकूमत ने किए समझौते का पालन करके तालिबान ने ईरान के लिए ८२ करोड़ क्बुबिक मीटर जल भंड़ार उपलब्ध कराना होगा, ऐसी मांग ईरान ने की थी।

तालिबान ने यह पानी रोकने की वजह से सिस्तान-बलुच्तिन प्रांत की नदियां सूख गई हैं और इन इलाकों में बड़ा संकट निर्माण होने की ओर ईरान ने ध्यान आकर्षित किया था। ईरान के राष्ट्राध्यक्ष इब्राहिम रईसी ने इसके लिए तालिबान की हुकूमत से गुहार लगाई थी। लेकिन, तालिबान ने सोशल मीडिया के ज़रिये ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने का मज़ाक उठाया था। इसके बाद ईरान के विदेश मंत्रालय ने तालिबानी हुकूमत को एक महीने का अवधि प्रदान किया था। ऐसे में दो दिन पहले ईरान के विदेश मंत्रालय ने अफ़गानिस्तान की तालिबानी हुकूमत अवैध घोषित की। तालिबान ने अफ़गानिस्तान में सर्वसमावेशक सरकार गठित हो, यह सूचना भी ईरान ने की।

इसके कुछ घंटे बाद ही शनिवार को ईरान के सिस्तान-बलुचिस्तान और अफ़गानिस्तान के निमरोझ प्रांत की सीमा पर ईरान के सैनिक और तालिबान का बड़ा संघर्ष हुआ। तालिबान ने ही हमारे सैनिकों पर पहले गोलिबारी की, ऐसा आरोप ईरान लगा रहा हैं। इस हमले में ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ के दो सैनिक मारे जाने की जानकारी सामने आयी है। लेकिन, तालिबान के हमले में हमारी सेना को बड़ा नुकसान होने का बयान ईरान के सरकारी वृत्तसंस्था ने किया है।

अफ़गानिस्तान के अंदरुनि रक्षा विभाग के प्रवक्ता अब्दूल नफी तकोर ने निमरोझ सीमा के हमले के लिए ईरान को ज़िम्मेदार बताया है। साथ ही ईरान के हमले में अफ़गान नागरिक और हमारे जवाबी हमलों में ईरान के सैनिक के मारे जाने की जानकारी तालिबान ने प्रदान की। तालिबान ने इस संघर्ष का वीडियो भी जारी किया है। इसमें तालिबान के कमांडर ईरान की सीमा पर बनी सुरक्षा चौकी के करीब जा पहुंचे और वहां ईड़ानी झंड़ा लगा दिख रहा है।

इस संघर्ष के दौरान सरहदी क्षेत्र के करीबी बसे दोनों देशों के नागरिक भाग गए हैं और इस क्षेत्र में तनाव बना है। निमरोझ सीमा पर शुरू यह संघर्ष खत्म होने का ऐलान तालिबान ने किया हैं। लेकिन, अभी बी यह संघर्ष जारी है। तालिबान के हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसी चेतावनी ईरान ने दी है। जल विभाजन के मुद्दे पर तालिबान धमकाने की बयानबाज़ी ना करें, ऐसी चेतावनी ईरान के नेता दे रहे हैं।

इसी बीच, जल विभाजन को लेकर तालिबान में शुरू संघर्ष आगे अधिक तीव्र होगा, ऐसी चेतावनी पश्चिमी विश्लेषक दे रहे हैं। ईरान की हुकूमत अस्वीकार कर रहे तालिबानी गुट ऐसे हमले करेंगे, ऐसा दावा यह विश्लेषक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.