अफगान-ईरान सीमा की महत्वपूर्ण चौकी पर तालिबान का कब्ज़ा

afghan-iran-border-taliban-1-400x240काबुल – अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण शहर, ज़िले अपने नियंत्रण में लानेवाले तालिबान ने गुरुवार को ईरान की सीमा पर बहुत ही महत्वपूर्ण सुरक्षा चौकी पर कब्ज़ा किया। अफगान-ईरान के बीच व्यापारी यातायात इसी मार्ग से की जाती है। इस कारण तालिबान को बड़ी सफलता मिलने का दावा किया जाता है। कुछ घंटे पहले ईरान में अफगान सरकार और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई थी। उसके बाद इस सुरक्षा चौकी पर तालिबान ने अपना वर्चस्व स्थापित किया।

afghan-iran-border-taliban-3गुरुवार शाम को तालिबान के आतंकियों ने अफगानिस्तान के हेरात इस पश्चिमी प्रांत के ‘इस्लाम काला’ इस भाग में हमले करके यहाँ के आबकारी विभाग के सूत्र हाथ में लिए थे। तालिबान की इस कार्रवाई के वीडियो स्थानिक माध्यमों में वायरल हो रहे थे। तालिबान के इस हमले के बाद इस भाग में होने वाले अफगानी जवान और अधिकारी, सुरक्षित आश्रय के लिए सीमा लांघकर ईरान में भाग जाने की जानकारी सूत्रों ने दी थी। अफगानिस्तान के सरकारी अधिकारियों ने भी, तालिबान ने इन चौकियों पर कब्ज़ा करने की कबुली दी।

तालिबान का प्रवक्ता झबिहुल्ला मुजाहिद ने शुक्रवार को की कार्रवाई की जानकारी दी। तालिबान ने की कार्रवाई में ‘इस्लाम काला’ की सुरक्षा चौकी पर पूरी तरह कब्ज़ा किया, ऐसा मुजाहिद ने घोषित किया। शुक्रवार से ही यह सुरक्षा चौकी और यहाँ का कारोबार शुरू किया जाएगा, ऐसी जानकारी तालिबान के प्रवक्ता ने दी।

afghan-iran-border-taliban-2-260x300पिछले साल ईरान ने अफगानिस्तान को २ अरब डॉलर्स की निर्यात की थी। इनमें से अधिकांश निर्यात दोघारून-इस्लाम काला भाग के ज़रिए ही हुई थी। इस कारण, ईरान और अफगानिस्तान के बीच की व्यापारी यातायात की दृष्टि से अहम सुरक्षा चौकी पर तालिबान ने कब्ज़ा करने का दावा किया जाता है।

पिछले दस दिनों में तालिबान ने अफगानिस्तान के पाँच पड़ोसी देशों की सीमा के नजदीकी ज़िलों पर कब्ज़ा किया है। इन में पाकिस्तान की सीमा से सटे कुनार प्रांत के घागची, चीन के नज़दीकी बादखशान प्रांत के वाखान, ताजिकिस्तान सीमा से सटे कुंदूझ प्रांत के शेर खान बंदरगाह, तुर्कमेनिस्तान से सटे बदघिस प्रांत के मोआकोर इन ज़िलों का समावेश है। वहीं, गुरुवार को ईरान की सीमा से सटे हेरात प्रांत में भी तालिबान आगे बढ़ा है।

इसी बीच, अफगानिस्तान की गनी सरकार और तालिबान के बीच शांति चर्चा कराने के लिए ईरान कोशिश कर रहा है। इस पृष्ठभूमि पर, दो दिन पहले ईरान की राजधानी तेहरान में अफगान सरकार और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक संपन्न हुई थी। ईरान के विदेश मंत्री जावेद झरिफ ने इस बैठक में मध्यस्थता की थी। उसके बाद ईरान की सीमा पर हमला करके तालिबान ने सुरक्षा चौकी पर कब्ज़ा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.