अफ़गान सीमा के करीब तालिबान और ईरान के सैनिकों में संघर्ष

काबुल/तेहरान – अफ़गानिस्तान के निमरूझ प्रांत की सीमा पर तालिबान और ईरान के सैनिकों में फिर से संघर्ष हुआ। डेढ़ महीनों बाद अफ़गानिस्तान की सीमा पर नया संघर्ष शुरू हुआ है। तालिबान का नेतृत्व सीमा पर बढ़ रहे तनाव पर गंभीरता से सोचे, यह आवाहन ईरान के विदेश मंत्रालय ने किया है।

अफ़गानिस्तान के निमरूझ और ईरान के सिस्तान-बलुचिस्तान प्रांत की सीमा पर हमेशा तनाव की स्थिति रही है। इसी सरहदी क्षेत्र से अवैध यातायात एवं तस्करी होती है, यह आरोप दोनों गुटों के अधिकारी लगाते हैं। साथ ही दोनों देशों की यंत्रणाओं ने सीमा के दूसरी ओर आतंकवाद होने का आरोप भी एक-दूसरे पर लगाया था। इस पृष्ठभूमि पर निमरूझ सीमा पर दोनों ओर से गोलिबारी की घटनाएँ होती रहती हैं।

दो दिन पहले तालिबान और ईरान के सैनिकों में संघर्ष हुआ। सीमा पर हुई इस गोलिबारी का वीडियो भी सामने आया था। कुछ घंटों बाद तालिबान और ईरान के सैनिकों ने चर्चा के ज़रिए संघर्ष बंद किया। गलतफहमी से यह संघर्ष हुआ, ऐसा दावा स्थानीय माध्यम कर रहे हैं।

जून में अफ़गान-ईरान सीमा पर तीन बार संघर्ष हुआ। तालिबान और ईरान के सैनिक इसमें मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों में चर्चा भी हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.