तालिबान ने ईरान सीमा के पास किये हमले में ४० से अधिक जवान ढेर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

काबुल – तालिबान ने अफगानिस्तान में हमले तेज किये है| ईरान के सीमा के नजदीकी क्षेत्र में किये नये हमलों में ४० से अधिक लोग ढेर हुए है| तालिबान ने पिछले १० दिनों में ईरान के नजदिकी फराह प्रांत में किया यह तीसरा बडा हमला है| इन हमलों में लगातार अफगानी सुरक्षा दलों को लक्ष्य किया जा रहा है और इन हमलों के साथ ही अफगानी सुरक्षा दलोंकी कमी सामने आ रही है, ऐसा दावा विश्‍लेषक कर रहे है|

बुधवार रात तालिबान ने ईरान के सीमा से नजदीकी फराह प्रांत में बाला बुलुक जिले के अफगानी सुरक्षा दल के अड्डे पर हमला किया| इस हमले में स्थानिय पुलिस प्रमुख के साथ ४० से अधिक पुलिस और जवान ढेर हुए और नौ लोग घायल हुए| इस के अलावा १० से भी अधिक जवान लापता है और इन्हे तालिबान ने अगवाह किया होगा, ऐसी आशंका है|

इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार कर तालिबान ने हमले में सरकार की यंत्रणा का काफी नुकसान हुआ है, यह दावा भी किया है| इस दौरान अफगानी यंत्रणा की कई वाहन और शस्त्र तालिबान ने कब्जे में लिये है, ऐसी जानकारी तालिबान का प्रवक्ता ने दी है| बाला बुलुक जिले के साथ नजदीकी पुश्त ए को जिले में भी तालिबान ने अफगान सुरक्षा यंत्रणा को लक्ष्य किया है, ऐसी जानकारी सामने आ रही है|

पिछले १० दिनों में तालिबान ने फराह प्रांत में किया यह तीसरा बडा हमला है|पिछले हफ्ते में तालिबान ने दो बार फराह की पुलिस और सुरक्षा पोस्ट को लक्ष्य किया था| इस में १० से अधिक जवानों की मृत्यु हुई| बुधवार रात हुआ हमला सबसे बडा माना जा रहा है|
इस दौरान, फराह प्रांत के साथ ही गझनी क्षेत्र में भी तालिबान ने हमलों की गति बढाई है| इन हमलों के साथ तालिबान वहां की हजारा वंशियों को लक्ष्य कर रहा है| इस वजह से वहां से हजारो लोग स्थानांतरण कर रहे है| इस से बडा मानवीय संकट उभरेगा, यह डर संयुक्त राष्ट्रसंघ व्यक्त कर रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.