अफगानी लष्कर के कार्रवाई में ३१ तालिबान ढेर

काबुल: अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में लष्कर और तालिबान में हुए संघर्ष में ३१ तालिबानी आतंकवादी ढेर हुए हैं। अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में राजधानी काबुल को जोड़नेवाले महामार्ग की सुरक्षा के लिए अफगानी लष्कर ने यह कारवाई की है। हाल ही में अफगानिस्तान का कोहिस्तान जिला तालिबान के कब्जे में जाने के बाद अफगानी लष्कर ने आतंकवाद विरोधी की यह सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

३१ तालिबान, ढेर, अफगानी लष्कर, महामार्ग की सुरक्षा, कार्रवाई, काबुल, आतंकवादअफगानिस्तान को ईरान से जोड़नेवाले व्यापारी महामार्ग पर कब्जा पाने के लिए तालिबानी आतंकवादियों से प्रयत्न शुरू हो इसके लिए तालिबानी आतंकवादियों को गजनी प्रांत में घुसपैठ करके इस महामार्ग पर हमले करने की योजना बनाई थी। पिछले कई दिनों में आतंकवादीयो ने इस महामार्ग की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर तैनात किए सुरक्षा रक्षकों की चौकियों पर हमले किए थे। इसकी वजह से यह महामार्ग तालिबानी आतंकवादियों के कब्जे में जाने की चिंता व्यक्त की जा रही थी। ऐसा होने पर राजधानी काबुल में पहुंचने वाली रसद आतंकवादियों के कब्जे में आ सकती थी।

इसकी वजह से इस महामार्ग के सुरक्षा के लिए अफगानी लष्कर ने अमरिका के साथ तालिबानी आतंकवादियों पर हमला किया था। शुक्रवार को अमरिका के लड़ाकू विमानों ने किए हवाई हमले में आतंकवादियों को गजनी पाकतिया इस महामार्ग से भागना पड़ा। उसके बाद अफगानी लष्कर ने तालिबानी आतंकवादियों को घेरकर हमले करने शुरू किए। इन हमलों में लगभग ३१ आतंकवादी ढेर होने की जानकारी अफगानी लष्कर ने दी है। तथा इस संघर्ष में तालिबानी आतंकवादियों के हमले में दो नागरिकों की जान गई है। अफगानी लष्कर को गजनी पाकतिया महामार्ग पर नियंत्रण प्राप्त करने में सफलता मिली है। फिर भी यह महामार्ग बंद रखा गया है। तालिबानी आतंकवादियों ने महामार्ग का नुकसान करने की वजह से आनेवाले कई दिन महामार्ग परिवहन के लिए बंद होगा।

दो दिनों पहले तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के उत्तरी भाग में बदाक्षन इस प्रांत में कोहिस्थान जिले का कब्जा लिया था। अफगानिस्तान लष्कर और तालिबान आतंकवादी में हफ्ते भर से शुरु संघर्ष के बाद कोहिस्तान पर कब्जा पाने में तालिबानी आतंकवादियों को सफलता मिली थी। पिछले कई महीनों में तालिबान को मिली यह सबसे बड़ी सफलता थी। अमरिकी लष्कर ने प्रसिद्ध किए जानकारी के अनुसार तालिबानी आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के ३५ फीसदी भूभाग पर कब्जा किया है।

दौरान अफगानिस्तान में तालिबान की गतिविधीयां जोर पकड़ रही है और पिछले कई हफ्तों में तालिबान ने अफगान लष्कर, नाटो सैनिक तथा प्रशासकीय इमारत पर लक्ष्य करना शुरू किया है। कई दिनों पहले राजधानी काबुल में तालिबान आतंकवादियों ने किए आत्मघाती विस्फोट में १० पत्रकारों के साथ २६ लोगों की जान गई थी। इन हमलों के पीछे पाकिस्तान होने के आरोप अफगानी यंत्रणा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.