तालिबान ने किया अफ़गनिस्तान के हेल्मंड प्रान्त पर कब्ज़ा

‘आयएस’ के विस्तार के संकेत

taliban image

दक्षिणी अफ़गानिस्तान के हेल्मंड प्रान्त पर ‘तालिबान’ इस आतंकवादी संगठन ने कब्ज़ा कर लिया है, ऐसा दावा किया जा रहा है। अफ़गानिस्तान सरकार के साथ साथ, तालिबान से जुड़े सूत्रों ने भी इस दावे को सच बताया है। अफ़गानिस्तान की सुरक्षायन्त्रणाओं ने, हेल्मंड में तालिबान के साथ घमासान संघर्ष जारी रहने की जानकारी दी है। कुछ महीनें पूर्व, उत्तरी अफ़गानिस्तान का कुंडूझ यह महत्त्वपूर्ण शहर तालिबान के कब्ज़े में चला गया था। तालिबान द्वारा चल रही कार्रवाइयों की पार्श्वभूमि पर, अफ़गानिस्तान में ‘आयएस’ आतंकवादी संगठन का भी विस्तार बढ़ रहा होने के संकेत मिले हैं।

नवम्बर महीने से अफ़गानिस्तान के हेल्मंड प्रान्त में सुरक्षाबल और तालिबान के बीच घमासान संघर्ष जारी है। तालिबान गत कुछ हफ़्तों में हेल्मंड पर कब्ज़ा पाने की जी-जानतोड़ कोशिशें कर रहा है, यह बात स्पष्ट हुई थी। यह कार्रवाई कामयाब हुई होने की बात सामने आयी है और हेल्मंड के मध्यवर्ति ज़िले संगिन के साथ साथ कई महत्त्वपूर्ण भागों को तालिबान ने अपने कब्ज़े में कर लिया है। शेष कुछ भागों में तालिबान अफ़गानी सुरक्षायंत्रणाओं को घेरे हुए है, यह ख़बर आयी है।

तालिबान का प्रवक्ता झबिउल्लाह मुज़ाहिद ने हेल्मंड पर के कब्ज़े की ख़बर को ‘सच’ बताया है। ‘तालिबान ने संगिन ज़िले पर कब्ज़ा करके, अन्य स्थानों पर अफ़गानी सेना को घेर लिया है’, ऐसा मुज़ाहिद ने कहा। स्थानीय प्रसारमाध्यमों ने भी, संगिन के साथ साथ अन्य भाग तालिबान के कब्ज़े में चले गये होने की ख़बरें देते हुए, यदि अतिरिक्त सहायता नहीं पहुँची, तो सैंकड़ों अफ़गानी जवानों की बलि चढ़ जाने का डर व्यक्त किया है।

हेल्मंड के डेप्युटी गव्हर्नर मोहम्मद जन रसुलयार ने, प्रांत हाथ से निकल रहा है, इस ख़बर की पुष्टि की है। यदि फ़ौरन कार्रवाई नहीं की गयी, तो हेल्मंड तालिबान के कब्ज़े में चला जा सकता है, ऐसा डर उन्होंने व्यक्त किया है। अपने इस डर को अफ़गानी राष्ट्राध्यक्ष तक पहुँचाने के लिए उन्होंने ‘फ़ेसबुक’ जैसी सोशल नेटवर्किंग साईट्स का लिया हुआ आधार खलबली मचा देनेवाला साबित हुआ है।

‘आदरणीय राष्ट्राध्यक्ष! हेल्मंड प्रांत तालिबान के हाथ में चला जाने की कगार पर है। आप इसपर शीघ्रतापूर्वक ग़ौर करके मुहिम हाथ में लेने की आवश्यकता है। ‘हेल्मंड सुरक्षित है’ ऐसा झूठ बोलनेवालों की ओर ध्यान मत दें और इस प्रान्त की शोकांतिका मत होने दें। इस इलाक़े में कुंडुझ की तरह कार्रवाई करना नामुमक़िन है, इसका भी ध्यान रखें’, ऐसे कड़वे शब्दों में रसुलयार ने राष्ट्राध्यक्ष अब्दुल गनी से आवाहन किया था। अब तक तालिबान द्वारा की गयी कार्रवाई में तक़रीबन १०० सैनिकों की मृत्यु हो चुकी होने की जानकारी दी गयी है।

इसी दौरान, तालिबान की कार्रवाइयों की पार्श्वभूमि पर ही, ‘आयएस’ इस आतंकवादी संगठन का विस्तार भी बढ़ रहा होने की बात सामने आ रही है। ‘आयएस’ ने अफ़गानिस्तान में ‘व्हॉईस ऑफ़ कॅलिफत’ नाम से स्वतंत्र रेडिओ स्टेशन शुरू किया होने की बात ज़ाहिर हुई है। पूर्वी अफ़गानिस्तान के नांगरहार प्रान्त में ‘आयएस’ अपना प्रभाव बढ़ा रहा होने की जानकारी सामने आयी है।

One Response to "तालिबान ने किया अफ़गनिस्तान के हेल्मंड प्रान्त पर कब्ज़ा"

  1. Nikhil Bhalwankar   December 23, 2015 at 8:51 pm

    Day by day, ISIS is becoming a huge threat to entire world. its really a matyer of concern.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published.